भारत जोड़ो यात्रा में नंगे बदन बच्चा, टी शर्ट में राहुल गांधी के कदम से कदम बढ़ा रहा अभिमन्यु , राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना !
राहुल गांधी ने साधा भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना किसान और मजदूरों के लिए किया बड़ा ऐलान
पानीपत : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज़
यात्रा का पहला लक्ष्य एक हिंदुस्तानी को दूसरे से जोड़ने का है। दूसरा लक्ष्य देश में बेरोजगारी को फैलने से रोकने का है। आखिरी बात महंगाई है, जो सबको चुभती है। पहले 400 रुपए का सिलेंडर होता था, अब 1 हजार का मिलता है। पहले 60 रुपए का पेट्रोल और अब 100 रुपए पार हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया पर लगाम लगा रखी है। कुछ इसी तरह, जैसे जिस तरफ घोड़े की लगाम करोगे, उसी तरफ जाएगा। हां इतना जरूर की घोड़े पर पीएम मोदी की फोटो जरूर दिखेगी। उक्त शब्द कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने पानीपत में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। पानीपत में राहुल गांधी के साथ हैं एक 5 साल का बच्चा नंगे बदन चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में साथ-साथ चल रहा था। इसको लेकर सियासत भी अपने रंग दिखाने लगी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से शेयर किए गए इस फोटो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। लेकिन इस बच्चे के पिता का कहना है कि उसके बेटे अभिमन्यु को ठंड नहीं लगती और ऐसे में वह सर्दी के मौसम में भी चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाता रहता है।
उन्होंने कहा कि 2019 में हम एक योजना लाना चाहते थे। हर गरीब व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे हर गरीब मजदूर और किसान को दिए जाएंगे। अगर हमारी सरकार आई तो ये योजना शुरू करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी ने जनसभा में देश का आधा धन महज कुछ लोगों के हाथों में होने के अलावा मीडिया पर भी लगाम बंधी हुई है। जिसकी वजह से उनकी आजादी छीन कर कुछ लोगों के हाथों में लगाम थमा दी गई है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ है। जितना धन आधे हिंदुस्तान के हाथ में है। उतना धन हिंदुस्तान के सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। देश में जितनी भी कॉर्पोरेट कंपनियां हैं, उनमें से 90% मुनाफा सिर्फ 20 कंपनियों को हो रहा है। यह नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान की सच्चाई है। यहां 2 हिंदुस्तान बन गए हैं। एक किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, बेरोजगारों का। इसमें करोड़ों लोग रहते हैं और दूसरा 200-300 लोगों का हिंदुस्तान। इनके पास पूरा का पूरा धन। आपके पास कुछ नहीं।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा में नफरत के बाजार में मैं अकेला नहीं, बल्कि करोड़ों लोग प्यार की दुकान खोले हुए हैं। सेना में पहले 80 हजार भर्ती होते थे। लेकिन अग्निवीर योजना में कहा गया है कि 80 नहीं सिर्फ 40 हजार लेंगे। 15 साल की सर्विस की बात भूल जाओ। 4 साल बाद 75% को वापस भेज देंगे, सिर्फ 25% को रखेंगे। सैनिक को तैयार करने की 15 साल की जगह सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। पेंशन नहीं मिलेगी। जब मैं यह बात उठाता हूं तो कहा जाता है कि सेना के खिलाफ बोल रहा हूं।
राहुल ने कहा कि GST और नोटबंदी ने देश में कारोबार खत्म कर दिया। लोगों को रोजगार देने वाले काम बंद हो गए। आज 21वीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन है। आपने सबको पीछे छोड़ दिया। 38 प्रतिशत युवा यहां बेरोजगार हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। केंद्र सरकार सिर्फ बड़े लोगों के साथ है। राहुल गांधी की लड़ाई इसी महंगाई के साथ है। देश में इतनी बेरोजगारी पहले कभी नहीं हुई। राहुल गांधी इसके लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को सिर्फ चुनाव से मतलब है। वह ED, इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
खड़गे ने कहा कि मोदी-शाह कहते हैं कि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, लेकिन फिर लोकतांत्रिक से बनी सरकार को तोड़ते रहते हैं। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। यह झूठों के सरदार हैं। उन्होंने 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था, लेकिन किसी को नहीं मिला।
खड़गे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में कहा कि राम मंदिर 1 जनवरी को बनेगा। इनको बोलने का क्या मतलब है, वहां चुनाव हैं, इस वजह से ऐसी बात कह रहे हैं। यह बात कोई पुजारी कहे, इनका कहने का क्या मतलब है?। खड़गे ने कहा कि इनके मुंह में राम और बगल में छूरी है। यह लोगों को बांट रहे हैं। राहुल लोगों को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं।
हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर राहुल गांधी और खड़गे का स्वागत करता हूं। महाभारत में पांडवों ने पांच पतों को बसाया था, जिनमें से पानीपत भी एक है । हरियाणा जवान, किसान और पहलवान की धरती है। ये जनसमूह बता रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली किसकी होगी। दिल्ली कांग्रेस की होगी। राहुल गांधी की यात्रा जन आंदोलन बन गई है और 2024 में हरियाणा में और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि देश की जनता आपके नेतृत्व की तरफ देख रही है। आपने पीएम मोदी को बेनकाब करने का काम किया है। नोटबंदी हो, जीएसटी हो या फिर चाइना हो हर मुद्दे पर बेनकाब किया है। यात्रा को मिली कामयाबी से स्पष्ट रूप से जाहिर होता है कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वहीं रैली में सांसद दीपेंद्र हुडा ने कहा कि रैली पानीपत में हो रही है, मगर इससे फैसला चंडीगढ़ और दिल्ली की सत्ता का हो रहा है।
Bharat jodo Yatra live, Panipat mein Rahul Gandhi ka bhashan, Rahul Gandhi live, speech Rahul Gandhi, latest news haryana, Panipat news Today, latest news panipat, haryana news Today, live News today, Chandrashekhar Azad, Abhimanyu, Rohtak ka Abhimanyu, Rahul Gandhi ki padyatra, Rahul Gandhi ki bharat jodo Yatra, Rahul Gandhi ki speech , Congress ka rashtriy adhyaksh, purv mukhymantri Bhupendra Singh Hooda, Dipender hooda, Panipat news live, tahalka news live, tahalka news, Tehelka news Haryana, top news, taaja khabren

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks