स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में गौवंश से नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, डंपिंग यार्ड की आड़ में चल रहा था गौरख धंधा, ऐसे हुआ खुलासा !

 


हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

 रोहतक के मदीना गांव के पास गौ सेवको ने गौवंश के मास से भरी गाड़ी को पकड़ा था। तो खुलासा हुआ कि वह हिसार के ढंडूर स्थित बीड़ से लेकर आए हैं। जिसके बाद गोसेवक हिसार के ढंडूर स्थित भीड़ में पहुंचे तो देखा कि यहां पर भारी संख्या में गाय मरी हुई पड़ी है और यहां पर एक भट्ठी भी लगाई गई है जिससे गाय के आंतों से नकली देसी घी तैयार किया जा रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों की टीम को बुलाकर सैंपल लेकर जांच के लिए फरीदाबाद लैब में भेज दिए। इस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।






मदीना टोल पर गौपुत्र सेना व गौरक्षा दल सदस्यों ने गोमांस भरी गाड़ी पकड़ी

हिसार-गौपुत्र सेना हिसार के जिला सचिव ने कहा कि इनके पास मांस बिक्री करने का लाईसेंस नहीं है। प्रशासन को इन पर रोक लगानी चाहिए आरोपियों को गिरफ्तार करके सजा दी जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो। 





गौपुत्र दीपक महम ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया गाडी चालक धर्मेंद्र उर्फ भीम वासी मीरपुर, जिला गाजियाबाद ने पुलिस थाना बहू अकबरपुर जिला रोहतक पुलिस पूछताछ में बताया कि रात में हिसार के ढंढूर बीड़ की हुड्डा रोड़ी से गोमांस भरकर दिल्ली लेकर जा रहा था। आरोपित ने बताया कि  दो चक्कर पहले 17 व 28 दिसंबर को भी भरकर ले गए थे।





शमशेर आर्य ने कहा कि 5 नंवबर को ढंढूर से भरकर ले जाते हुए सिरसा बाईपास पर ब्लू बर्ड के पास लगभग 30 कंविटल गोमांस से भरी पिक अप गाड़ी आरोपी सहित सिटी थाना हिसार को सौंपी थी। अगले ही दिन सिरसा से गोमांस भरी गाड़ी नरवाना थाने में  देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।





मौके पर सदर थाना प्रभारी मंदीप ने पहुंच कर मुआयना किया उन्होने डॉक्टर की टीम बुलाई। डॉक्टर ने मृत गायें का पोस्टमार्टम करवा कर, गोमांस का सैंपल लिया। जिसे फरीदाबाद लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहां पर चर्बी उबालकर कर नकली घी तैयार किया जाता है उसके भी सैंपल भर लिए।




गौपुत्र सेना हिसार से जिला सचिव खजान हिंदू, अमनदीप कुलेरी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद स्वामी  नंगथला, संजय कांगडा़, गौपुत्र सुनील क्रांतिकारी ,कृष्ण किरमारा, गौपुत्र सेना महम दीपक हरियाणा राज्य गौशाला प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य, गौसेवा आयोग सदस्य डा. जगदीश,गोरक्षा जिलाध्यक्ष भिवानी संजय परमार, जिलाध्यक्ष सिरसा पकंज सैन, जिलाध्यक्ष रोहतक मेसा सीसर इत्यादि मौजूद थे।

  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |