नहर टूटने से बरवाला क्षेत्र के गांव की दर्जनों एकड़ फसल जलमग्न !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
बरवाला क्षेत्र के गांव दौलतपुर के पास नहर में दरार आने से एकड़ गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। इसकी सूचना मिलते ही नहरी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नहर में आई दरार को पटने का काम शुरू कर दिया। पीड़ित किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार सरसौद डिस्ट्रीब्यूटर नहर दौलतपुर रोड़ पर बने पुल के पास टूट गई। नहर में दरार आने से पानी खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों को डूबो दिया। इसकी सूचना मिलते ही नहरी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से नहर को पाटने का काम शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि जब तक उन्हें को पटने का काम किया गया तब तक उनकी करीब 100 एकड़ फसल जलमग्न हो गई और ज्यादा पानी भरने से फसल खराब हो गई। किसानों ने मांग की है कि सरकार व प्रशासन उन्हें उचित मुआवजा दे।
नहरी विभाग के जेई मनदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही वो और एसडीओ राकेश साहू अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे व नहर में आई दरार को पाटने का कार्य शुरू करवाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहर की पटरी में चूहों के अधिक बिल बनाने से नहर का किनारे में दरार आई होगी।
जलभराव का जायजा लेने नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा के आदेश पर पटवारी अजय व नंबरदार सूरजभान मौके पर पहुंचे। पटवारी अजय ने बताया कि करीबन 70 से 80 एकड़ में खड़ी फसल में पानी भर गया है। नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks