नारनौंद के बिजली कर्मचारी के खिलाफ होगी Fir दर्ज, बरवाला के SDO को बिजली मंत्री रणजीत सिंह की फटकार, ऐसी खराब ACR लिख दूंगा दौबारा से SDO नहीं बन पाएगा !
नारनौंद क्षेत्र के गांव में तैनात बिजली कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने का मामला पहुंचा बिजली मंत्री के दरबार, दर्ज होगा मुकदमा !
हिसार:सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
वीरवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकतर शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया। इस दौरान नर्मदा क्षेत्र के गांव एक महिला की शिकायत लेकर पहुंची और गुहार लगाई थी उनके खेत का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उसकी ए्वज में कर्मचारी ने रिश्वत ली। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह कनेक्शन जारी करने में देरी करने वाले बरवाला के एसडीओ पर भड़कते हुए कहा कि ठीक से काम कर लो नहीं तो अगली बार सस्पेंड कर दूंगा। विधायक ने भी तेरी शिकायत की है। डिमोशन कर दूंगा, जिंदगी में दोबारा कभी एसडीओ नहीं बन पाओगे।
खरक पूनिया के लोगों ने मंत्री के सामने एक साल बाद भी कनेक्शन न लगने की शिकायत रखी तो मंत्री रणजीत सिंह बरवाला के एसडीओ पर भड़क गए। मंत्री के साथ बैठे विधायक जोगीराम ने भी कहा कि एसडीओ बहुत ढीले हैं। काम नहीं करते। विधायक की ओर से भी शिकायत मिलने पर मंत्री गुस्सा गए। उन्होंने कहा कि आखिरी बार चेतावनी दे रहा हूं, सुधर जाओ। अगली बार कोई शिकायत आई तो सस्पेंड कर दूंगा। ऐसी एसीआर लिख दूंगा कि जिंदगी में दोबारा कभी एसडीओ नहीं बन सकोगे। जब तक मैं मंत्री रहूंगा दोबारा यहां नहीं लगने दूंगा। ये कागज पकड़ो इनका काम करके मुझे बताना।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को दी शिकायत में कोथ कला निवासी सुशीला ने बताया कि उनका ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। तो उनके गांव में तैनात बिजली कर्मचारी राखी शाहपुर निवासी संदीप ने उसके पिता से ट्रांसफार्मर का तेल प्राइवेट दुकान से मंगवाया और उसकी एवज में ₹3000 भी रिश्वत के रूप में ले गया। शिकायत का निपटारा करते हुए बिजली मंत्री ने आरोपित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं।
गांव डोभी के सरपंच आजाद हिंदुस्तानी ने कहा कि मंत्रीजी हमारे गांव में लगे बिजली मीटर पर कंपनी ने लिखा है कि ये 27 डिग्री तक काम करेंगे। हिसार में 45 से 50 डिग्री तक तापमान जाता है। गर्मी में मीटर अपना नियंत्रण खो देते हैं। लोगों का बिल ज्यादा आता है। अगर मीटर पर बर्फ का टुकड़ा रख दो तो ठीक चलता है। मंत्री बोले यह बात कैसे कह रहे हो। सरपंच ने कहा कि आपके महकमे ने भी बर्फ रखकर ट्रायल किया था।
बिजली मंत्री के सामने गांव में बिजली ना आने के मामले की शिकायतें रखी गई। मंत्री ने कहा कि बिजली चोरी करना बंद कर दो और बिल भरना शुरू कर दो बिजली आने लगेगी। हांसी क्षेत्र के गांव से आए लोगों ने कहा कि आप ने करीब 1 साल पहले हमारा ट्रांसफार्मर मंजूर किया था । लेकिन आज तक नहीं लगा। वहीं पोल खड़े कर दिए, लेकिन तार नहीं खींचे गए हैं। इसी प्रकार से बीपीएल कार्ड कटने, रोड़ के बीच से खंबा हटाने, सालों बीत जाने के बाद भी बिजली कनेक्शन ना मिलने सहित अनेक शिकायतें रखी गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks