शुक्रवार देर रात हिसार से दुकानदार का अपहरण, लूटपाट कर खानक के जंगलों में छोड़ा !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार शहर के पुष्पा कॉन्प्लेक्स में मोबाइल शाप चलाने वाले एक दुकानदार का शुक्रवार की रात को करीब 9 अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उससे लूटपाट कर उसको तोशाम क्षेत्र के खानक के जंगलों में छोड़कर फरार हो गए।
पुष्पा कंपलेक्स में दुकानदार सुदर्शन असीजा करीब 8:45 दुकान को बंद कर घर जाने के लिए पार्किंग की तरफ जा रहा था तो 4 युवकों ने पिस्तौल के बल पर उनका अपहरण कर लिया। सुदर्शन बचाव के लिए काफी चिल्लाएं। लेकिन जब तक लोग वहां पर पहुंचे। तब तक बदमाश एक कार में उनको लेकर फरार हो चुके थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
अपहरणकर्ता बदमाश दुकानदार को तोशाम की साइड ले गए और उससे सोने का कड़ा, चैन और नगदी लूट ले गए। लूटपाट करने के बाद उसे खानक के पास छोड़कर मौके से भाग गए। सुदर्शन खनक के शराब ठेके पर कौन सा और वहां से अपने परिवार व पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस उसको लेकर तोशाम थाने ले गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।
Latest news Hisar, Hisar news Today, latest news Haryana, Taja khabar Hisar, Bhaskar news Hisar, Aaj ki taja khabar, Hisar ki taja khabar live ,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks