हरियाणा के डिप्टी सीएम और हिसार लोकसभा के सांसद लापता ?
उचाना में किसानों ने लगाए पोस्टर
उचाना हलके में लगाए गए पोस्टर ।जींद: तहलका न्यूज
उचाना हल्के में कई जगह ऐसे पोस्ट लगे हुए हैं जिनमें हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हिसाब के सांसद बृजेंद्र सिंह के लापता होने की बात कही गई है। यह पोस्ट किसी और ऑनलाइन ही बल्कि उचाना हलके के लोगों किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने लगाए हैं। उचाना हलका हिसार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वहीं हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना हल्के से विधानसभा चुनाव लड़ कर विधानसभा में पहुंचे थे और भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम बने हैं।
उचाना हलके के लोगों समस्याओं को लेकर पिछले 10 दिनों से उपमंडल कार्यालय पर धरना दे रहे हैं ऐसे में उनकी सुनाई नहीं तो कोई अधिकारी कर रहा है और ना ही उनके द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि सांसद बृजेंद्र सिंह उनकी सुध लेने पहुंचे और ना ही उनके विधायक एवं सरकार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ही उनकी कोई सुध ली है। जबकि सांसद बृजेंद्र सिंह का गांव उचाना हल्के में आता है। ऐसे में हलके के लोगों में सांसद बृजेंद्र सिंह और डिप्टी सीएम के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। रोष बढ़ने से उन्होंने तहसील कार्यालय, उपमंडल कार्यालय सहित अनेक जगहों पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सांसद बृजेंद्र सिंह की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। काफी युवाओं ने तो इनके पोस्टों को सोशल मीडिया पर वायरल किया हुआ है।
उचाना हलके के बलवान सतवीर किताब सिंह सहित अन्य ने बताया कि उचाना हल्के के अस्पतालों में कोई सुविधा है और ना ही स्टेडियम में युवाओं को खेलने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वाटर सप्लाई का पानी और स्कूलों में अध्यापकों की कमी को लेकर वह 21 दिसंबर से उपमंडल कार्यालय में धरना दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी आजाद पालवा ने कहा कि हमने बसों और तहसील में कई जगह पोस्टर लगाए हैं। कल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई जाएगी।
Haryana news Haryana Deputy CM and Hisar Lok Sabha MP missing, Uchana halke mein Lage poster deputy CM aur MP lapata, latest news Hisar, Haryana news, Today latest news Hisar, Haryana news Today, live today news, jind news today, breaking news Haryana, Haryana news Hindi, India news Live, Hindi news haryana, India news Today, latest news Jind, Jind news live,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks