महिला को छेड़छाड़ करने में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा , खेलराज्य मंत्री संदीप सिंह ने इस्तीफा दिया नही, इस्तीफा लिया गया है- अभय चौटाला
हरियाणा के खेल मंत्री पर छेड़छाड़ की FIR , चंडीगढ़ में दर्ज हुआ केस
Haryana Sports Minister Sandeep Singh resigns after being accused of molesting a woman महिला कोच का आरोप- संदीप ने कहा, मुझे खुश रखो
चंडीगढ़
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ में केस दर्ज हो गया है। खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने इसकी शिकायत की थी। जिसमें खेल मंत्री पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और धमकी देने के आरोप लगाए थे। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में दर्ज केस में IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 लगाई गई है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है। महिला को छेड़छाड़ करने में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, कहा-जब तक जांच पूरी नहीं होती मैं नैतिकता के आधार पर दे रहा हूं इस्तीफा
मंत्री ने स्नैपचैट व इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे
महिला कोच ने बताया कि 2016 रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने के बाद वह खेल विभाग में जूनियर कोच के तौर पर भर्ती हुई थी। जिसके बाद संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसको मैसेज भेजे। फिर मुझे चंडीगढ सेक्टर 7 लेक साइड मिलने के लिए बुलाया। मैं नहीं गई तो वे उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक और अनब्लॉक करते रहे। महिला कोच के आरोपों के मुताबिक 1 जुलाई को मंत्री ने उसे स्नैपचैट कॉल किया। जिसमें डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के लिए मुझे सेक्टर 7, चंडीगढ़ में अपने आवास पर आने के लिए कहा
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का बयान
मेरे आफिस के अंदर प्रेसवार्ता रखी हुई थी, उसी वक्त जूनियर महिला कोच मेरे आफिस आयी और सारी बात बताई
उसके बाद जूनियर महिला कोच ने मीडिया के सामने सारी बात रखी
स्पोर्ट्समेन के साथ अगर कोई ऐसी हरकत करता है, तो यह शर्मनाक है
महिला खिलाड़ी बहुत struggle करके यहाँ तक पहुंचती है- अभय चौटाला
खेलराज्य मंत्री संदीप सिंह ने इस्तीफा दिया नही, इस्तीफा लिया गया है- अभय चौटाला
मुख्यमंत्री को भी एहसास हो गया कि इस्तीफा लेना चाहिए पिटी उषा तक ये बात पहुंचती तो वह भी जूनियर महिला कोच के पक्ष में लिखती- अभय चौटाला
इससे पहले जूनियर महिला कोच बहुत से अधिकारियो और मंत्रियों से मिली लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नही लिया- अभय चौटाला
मुख्यमंत्री को बयां जारी करना चाहिए यदि मंत्री ने ऐसा किया है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी- अभय चौटाला
डीजीपी हरियाणा से कोई यह पूछे की आपको किसने एसआईटी गठित करने के लिए कहा यह सारा मामला तो चंडीगढ़ का है चंडीगढ़ में ही सारा मामला हुआ था- अभय चौटाला
एसआईटी बनाकर तो मंत्री को बचाने का कार्य किया जाएगा आप कैसे यह सोच सकते है कि मंत्री के खिलाफ हरियाणा पुलिस कार्य करेगी- अभय चौटाला
मेरा संदीप सिंह के साथ द्वेष नही है, संदीप सिंह का बतौर खिलाड़ी हमेशा सम्मान करता हूं- अभय चौटाला
कल को संदीप सिंह की फैमिली के साथ ऐसा कोई वाकया होता है तो मैं उसके साथ भी खड़ा होऊंगा- अभय चौटाला
संदीप सिंह की छवि कौन क्यों खराब करेगा हो सकता है उसी के पार्टी के लोग उसकी छवि खराब करने का काम कर रहे हो- अभय चौटाला
चंडीगढ़ पुलिस को संदीप सिंह के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए
संदीप सिंह को तुरन्त गिरफ्तार करना चाहिए जैसा व्यवहार आम आदमी के साथ होता है वैसा ही संदीप सिंह के साथ भी किया जाए- अभय चौटाला

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks