स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

घिराय गांव में पुरानी रंजिश के चलते 70 साल के बुजुर्ग की हत्या !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



नया साल किसी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आता है तो हिसार जिले के गांव घिराय के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। यहां पर पुरानी रंजिश को लेकर 70 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई । इस हादसे में मृतक का बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर गांव के ही युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






पुलिस को दिए बयान में प्रदीप ने बताया कि गांव के व्यक्ति का खेती की हुई है। शुक्रवार को धान की फसल बेचने के लिए हांसी अनाज मंडी में गए हुए थे। शाम को बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे तो गांव की नायक चौपाल के पास गली के बीच में सचिन, नरेश और रवि खड़े हुए थे। बीच रास्ते से हटाने के लिए उसने बाइक का हॉर्न बजाया तो उन्होंने झगड़ा करते हुए मुझे धक्का देकर नाले में गिरा दिया। झगड़े का शोर शराबा सुनकर उसका पिता छोटूराम मौके पर पहुंच गए और बेटा बचाव करने लगे तो उन्होंने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और गिरा दिया। जिसके कारण उसके पिता को गंभीर चोट आई तो उन्होंने उसके पिता को हांसी के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। हिसार में उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। प्रदीप का आरोप है कि सचिन नरेश और रवि ने इस वारदात को अंजाम पुरानी रंजिश को लेकर गया है और उसके पिता की हत्या कर दी ।पुलिस ने प्रदीप के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |