सड़क हादसे में युवक की मौत, करीब 20 दिन पहले हुई थी शादी !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार सिरसा हाईवे पर के पुलिस नाके से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मात्र श्याम निवासी पवन की मौत हो गई। जिस समय इस हादसे की सूचना पर लगी उस समय घर पर नव वर्ष की खुशियों का बनाने की तैयारी चल रही थी। पवन अपने भाई को लेने लिए हिसार रेलवे स्टेशन पर आ रहा था।
मात्रश्याम गांव निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि उसकी गांव में किराने की दुकान है। उसके भतीजे पवन की 23 दिन पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वो बाइक पर सवार होकर हिसार के रेलवे स्टेशन से अपने भाई अजय को लेने जा रहा था कि हिसार सिरसा हाईवे पर पुलिस नाके से थोड़ा पहले अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक फिसल कर गिर गई। जिसके कारण पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks