स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अस्पताल में चाचा की देखभाल करने आया था युवक, पुलिस कर्मी ने पत्नी को देखने का आरोप लगाकर की मारपीट , टूटे दांत !

 हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार के मॉडल टाउन में निजी अस्पताल के सामने दो युवकों में झगड़ा हो गया इस झगड़े में भिवानी जिले के विकास नाम के युवक के दो दांत टूट गए। घायल विकास का आरोप है कि मारने वाले ने  बिना मुझे मुझ पर अपनी पत्नी को देखने का आरोप लगाकर मारपीट की है पुलिस ने विकास के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




पुलिस को दिए बयान में विकास ने बताया कि उसके चाचा रमेश का एक्सीडेंट हो गया था। और उसे उपचार के लिए हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया था। 26 दिसंबर से वह अपने चाचा की देखरेख करने के लिए साल में आया हुआ है और उसके चाचा से मिलने के लिए प्रदीप अस्पताल में आया था। चाय पीने के लिए अस्पताल के गेट से बाहर निकल रहे थे तो एक युवक उसके पास आया कहने लगा कि तुम मेरी पत्नी को देख रहा है। मैंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है हम तो चाय पीने के लिए चाय की दुकान पर जा रहे हैं यह सुनते ही मुक्कों से वार कर दिया। प्रदीप ने बीच-बचाव कर मुझे छुड़वाया और इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। 





इस मारपीट के कारण मेरे दो दांत टूट गए। पुलिस के आने से पहले ही उक्त युवक ने कहा कि मैं तुझे जान से मार दूंगा और तू मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि मैं पुलिस में हूं। उक्त युवक व उसकी पत्नी ने बेवजह आरोप लगाते हुए मेरे साथ मारपीट की और छेड़छाड़ के मामले में झूठा फंसाने के लिए मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |