हांसी डाटा फ्लाईओवर के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी !
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर स्थित हंसी में डाटा फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति की मौत सड़क हादसे के कारण हुई है।
सिसाय पुल चौकी प्रभारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि हांसी में डाटा फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही सिसाय पुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शरीर पर अगर चोट के निशान लगे हुए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये रोड़ एक्सीडेंट लग रहा है।
मृतक की पहचान खानपुर सिंधड़ निवासी रामनिवास उर्फ़ काला निवासी खानपुर सिंधड़ के रूप में हुई है। मृतक रामनिवास जींद में मजदूरी का काम करता था और कुछ ही दिन पहले अपने गांव आया था। मौत के असल कारणों का पता मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। हांसी पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा है।
Haryana Hisar news Sensation after the body of a person was found near Hansi data flyover, latest news Hisar, Hisar news Today, latest news Hansi, Hansi news today, road accident news, road accident in Haryana, road accident in Hisar, road accident in Hansi, Hansi news in Hindi,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks