नव वर्ष के अवसर पर हांसी पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम , हुड़दंग किया तो खैर नहीं !
पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत ने नव वर्ष पर हांसी वासियों को शुभकामनाएं दी ।
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत ने बताया कि नए साल पर लोग पार्क, होटल ,रेस्टोरेंट आदि जगहों पर पार्टियां व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते है। इन आयोजनों में अधिकतर युवा हिस्सा लेते हैं। वहीं अक्सर लोगों का आपस में छोटी-छोटी बातों को लेकर होटलों में शराब पी कर दूसरों के साथ लड़ाई झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है और देर रात्रि शराब के नशे में वाहन का इस्तेमाल करते हैं । जिसके कारणनशे में गाड़ी चलाने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है । जिससे सड़क मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है ।
बाजारों सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ के दौरान किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता ।इस पर सभी प्रबंधक थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गस्त करने व सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड, व वेंकट हाल आदि पर पैदल गस्त मोबाइल गस्त, पीसीआर राइडर लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए हैं ।
प्रबंधक यातायात को भी निर्देश दिए कि वह निरंतर गस्त करेंगे तथा हुलड बाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करेंगे तथा असामाजिक तत्वों व शरारती तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोई शरारती तत्व अफवाह न फैलाने पाए तथा कोई भी अप्रिय घटना चैन स्नैचिंग चोरी आदि की वारदात न होने पाए।
सभी नाका इंचार्ज को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ प्रत्येक पुलिसकर्मी रिफ्लेक्टर्स जैकेट पहने हो तथा प्रत्येक नाके पर बेरीगेट व टॉर्च उपलब्ध हो इस दौरान ब्लैक फिल्म बिना नंबरों के वाहन व ड्रिंकिंग ड्राविंग के खिलाफ कार्रवाई करके ज्यादा से ज्यादा चालान करने के जिम्मेदार होंगे। अलग अलग जगहों पर पूरे हांसी जिला में 9 नाके लगाये गए है ।
Haryana Hansi news Hansi police made strict security arrangements on the occasion of new year, happy new year, latest news Hansi, Hansi news Today, Hisar news today

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks