जींद जिले के गांव में युवक ने ताऊ के सिर पर डंडे से वार कर उतार दिया मौत के घाट !
तहलका न्यूज / जींद
जींद जिले के दड़ाना गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर पर उसके छोटे भाई का लड़का कहां पर आ गया और उस पर डंडो से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार दुड़ाना निवासी साहब सिंह सोमवार की देर शाम कैथल से आए अपने भतीजे अजय के साथ खाना बना रहा था कि इसी दौरान उन दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान अजय ने अपने ताऊ साहब सिंह के सिर पर डंडे से एक साथ कई वार कर दिए। जिसके कारण साहब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देनेे के बाद आरोपित अजय मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बड़े भाई पालाराम ने बताया कि वह खुद जींद में राम कालोनी में रहता है जबकि मां सुनहरी के साथ साहब सिंह गांव दुड़ाना में ही रहता था। उसका तीसरा भाई राज सिंह अपने बच्चों के साथ कैथल में रहता है। मां सुनहरी आंखों के इलाज के लिए जींद आई हुई है। साहब सिंह के पास राज सिंह का लड़का अजय आया हुआ था। खाना बनाने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और अजय ने अपने ताऊ साहब सिंह पर डंडे से वार कर हत्या कर दी।
हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!
अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के बड़े भाई पालाराम के ब्यान पर अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks