स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच का वीडियो वायरल: डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर जीता चुनाव, मंत्री से डरने की जरूरत नहीं, 56 ईंच की है छाती !

 


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़


हरियाणा में पंचायतों का चुनाव पहले ही काफी देर से हुआ है और अब सरपंच सरकार की ई टेंडरिंग पोलिसी के खिलाफ आंगन की राह पर उतरे हुए हैं। हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि उसे गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए कोई जगह नहीं है इसलिए उसने 40 लाख रुपए खर्च कर जमीन ली और और गांव की अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए उन्हें काफी खर्च किया है जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्चा हुआ है। जिसके बाद वो गांव में सरपंच का चुनाव जीता है। 





हांसी के आसपास काफी बड़े बड़े गांव हैं जिनमें सिसाय में दो पंचायती बनती है तो बास गांव में चार सरपंच चुने जाते हैं। इसके अलावा सोरखी, गढ़ी, उमरा, सुल्तानपुर, मसुदपुर, डाटा, शेखपुरा, भाटो्ल इत्यादि बड़े बड़े गांव हैं। 






सरपंच प्रदीप राठी ने मंच से कह रहा है कि वह डेढ़ करोड़ रुपए लगाकर सरपंच बना है। वीडियो 15 जनवरी को टोहाना में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ किए गए कार्यक्रम का है। उसने कहा कि उसकी पंचायत के अंदर 3 गांव है। सरपंच ने कहा कि गांव में हरियाणा सरकार का कोई भी मंत्री नहीं आया। पानी निकासी के लिए जगह नहीं है। 40 लाख रुपए की जमीन खरीदकर दी है। ये जो हमें राइट टू रिकॉल का डर दिखा रहे हैं, 2024 में इस सरकार को रिकॉल करने का काम करेंगे। असली ताकत तो ग्राउंड में बैठी है और वो भाजपा को दिखाई नहीं दे रही। मुझे बहुत लोग कहते हैं कि तू ज्यादा बोलता है। मुझे इस भाजपा ने बोलने पर मजबूर कर दिया। अब मेरा काम नहीं, मैं बोल रहा हूं।





 सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय दूहन ने बताया कि जल्द ही प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। प्रदेश स्तरीय कमेटी में आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।



हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |