हिसार में पलटा तेल से भरा टैंकर, ग्रामीण बर्तनों में भरकर ले गए तेल !
तहलका / न्यूज : हिसार सुनील कोहाड़
बालसमंद क्षेत्र के गांव भिवानी रोहिल्ला के पास एक तेल से भरा हुआ टेंकर पलट गया। इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे और तेल भरने की होड़ लग गई। ग्रामीण तेल को केंन व बर्तनों में भरकर ले गए। तेल का रिसाव पास में पानी में हो यहां था। तेल सड़क, खेतों व नहर में फेल गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सूरतगढ़ से सरसों का तेल हिसार के नवभारत कंपनी में आ रहा था। तेल से भरा टैंकर जैसे ही बालसमंद छोटी नहर के पास पहुंचा तो वह पुल पर ज्यादा वजन होने की वजह से चढ़ नहीं पाया। जिसके कारण ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें भरे तेल का रिसाव सड़क पर हो गया। टेंकर में भरा तेल नहर खेतों में फैल गया। जैसे इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को लगी तो वो केंन व बाल्टियों लेकर मौके पर पहुंचे और तेल भरकर ले गए। इस हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया।
हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!
Tanker filled with oil overturned in Hisar, oil was carried in utensils, हिसार की ताजा खबर, Latest news Hisar, Hisar News Today, Taja khabar Hisar, latest news haryana, India news Live, history in Hisar, Haryana news Today, live News Hisar, balsamand village, navbharat oil Hisar, Suratgarh Rajasthan, Bhiwani Rohilla village,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks