स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढ़ांड की छात्रा ने मारी बाजी !

 



तहलका न्यूज / हिसार: सुनील कोहाड़


बरवाला क्षेत्र के गांव खेड़ी बर्खी में शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें ढांड गांव स्थित आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( Adarsh ​​Senior Secondary School Dhand Hisar ) छात्रा नेहा ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर अपने स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। छात्रा नेहा का स्कूल में पहुंचने पर छात्राओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 








स्कूल के अध्यापक सोमबीर बूरा ने बताया कि बरवाला क्षेत्र के गांव खेड़ी बर्खी में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।‌ जिसमें क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में गांव के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा नेहा सभी राउंड में जीत हासिल कर फाइल तक पहुंची और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्रा नेहा का स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और सभी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना। ‌



इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर छबील दास बूरा, प्राचार्य राजेश सन्धू, मास्टर दीपक बूरा सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे। 


ये भी देखें 


हरियाणा और देश विदेश की बड़ी खबरें देखने के लिए नीले रंग की लाईन पर टच करें


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |