STF पुलिस टीम को मिली कामयाबी:1 किलो 275 ग्राम अफीम के साथ बुजुर्ग को गिरफ्तार, मामला दर्ज
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
हिसार STF पुलिस को नशा तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने राजगढ़ रोड़ हिसार बाइपास से एक बुजुर्ग व्यक्ति को 1 किलो 275 ग्राम अफीम के सहित काबू किया। काबू की गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 लाख बताई जा रही है। आजाद नगर थाना पुलिस ने अफीम के साथ पकड़े हुए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हिसार एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान से एक बुजुर्ग व्यक्ति भारी मात्रा में अफीम लेकर आ रहा है और इस समय राजगढ़ बरवाला बाईपास पर पुल के नीचे मुकलान गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर है। एचडी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंचार्ज विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की और बिना किसी देरी के मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर एक बुजुर्ग को रुकवाया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 275 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कैथल जिले के भाणा निवासी पंछीराम के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में पंचराम ने बताया कि वो पिछले काफी समय से नशा तस्करी का काम करता है और यह अफीम राजस्थान से लेकर आया था। जिसको बेचने के लिए वह यहां किसका इंतजार कर रहा था।
इस संबंध में एसटीएफ इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को अफीम सहित पकड़ा है। बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख रूपए है। नशा पदार्थ बेचने वाले पंछीराम को पकड़े में गठित की गई । पुलिस टीम में SI हरिओम, ASI अनूप सिंह, ASI सुनील कुमार साइबर, हलवदार विरेन्द्र सिंह, अमित कुमार, विजय कुमार इत्यादि पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks