स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर जड़ा ताला !

 


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़ 


e-tendering के विरोध में प्रदेशभर के सरपंच सरकार की इस नीति का विरोध कर रहे हैं और रविवार को टोहाना में सरपंच द्वारा किए गए के तहत सोमवार को हांसी खंड के सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरपंच सरकार की इस नीति से खिलाफ है कि वह अपने गांव में अपने स्तर पर केवल ₹200000 तक के ही विकास कार्य करवा सकते हैं और ठेकेदार द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों में भी अगर कोई धांधली होती है तो उसकी जिम्मेदारी भी सरपंचों की होगी। 




हंसी एरिया के सरपंच पिछले 15 दिनों से धरना दे रहे हैं और टोहाना टोहाना में आयोजित सरपंचों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में घोषणा की थी सोमवार को सभी सरपंच अपने-अपने बीडीपीओ ताला जड़ देंगे। की गई घोषणा के अनुसार सोमवार को और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंचों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं और अपने चहेतों को काम दिलाने व गांव के विकास के पैसे को हजम करने के लिए इस योजना को लेकर आए हैं। सरपंचों ने कहा कि पंचायत मंत्री गांव के भाईचारे को खराब करना चाहते हैं। लेकिन वह उनको उनके मंसूबे में किसी भी कामयाब नहीं होने देंगे।‌ 





सरपंच सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सरपंचों को भी ₹60 तक के विकास कार्य करवाने की मंजूरी दे और उसे ऊपर के कार्य चाहे वो ठेकेदार से करवाई या किसी अन्य संस्था से करवाए उनको किसी भी तरह का कोई एतराज नहीं होगा। सरपंचों की बदाम के विकास की बात नहीं मानी तो सभी सरपंच एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने के लिए मजबूर होंगे। 





सरपंच प्रदीप ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को हल्के में ले रही है लेकिन वह अपनी बात मंगवा कर ही दम लेंगे क्योंकि सरकार गांव के पैसे को लूटने के लिए ठेकेदारों को खुली छूट देना चाहती है वह किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आज सुबह बीडीपीओ कार्यालय पर जो ताला जड़ा गया है वो तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती। 






इस अवसर पर सोनू घोडेला कुलाना, सरपंच अरविंद कटारिया   प्रेमनगर, पवन सरपंच, सरपंच श्याम खांडा, जितेंद्र गुर्जर,  सरपंच, रविंद्र सैनीपुरा, सरपंच रामचंद्र सोरखी, संदीप धर्मपुरा, अनूप ढाणी कुम्हारन इत्यादि मौजूद थे।



ये भी देखें 


हरियाणा और देश विदेश की बड़ी खबरें देखने के लिए नीले रंग की लाईन पर टच करें


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |