स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

काला बडाला हत्याकांड में फौजी सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज !

 

1


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़ 


हिस्ट्रीशीटर काला बडाला के खिलाफ हरियाणा के नौं जिलों के विभिन्न थानों में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। मंगलवार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया और इस हत्याकांड में सिकंदर फौजी सहित तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 





पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काला बडाला ने 2017 में अपने गुर्गों से प्रदीप जमावड़ी और उसकी मां सावित्री की हिसार के अर्बन स्टेट में गोली मारकर हत्या करवा दी थी। ‌प्रदीप जमावड़ी को सिकंदर फौजी अपना उस्ताद मानता था। अपने उस्ताद की मौत का बदला लेने के लिए सिकंदर फौजी इन दिनों कल से छुट्टी पर आया हुआ था और उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की टीमें सिकंदर फौजी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है लेकिन उसके परिवार के सभी सदस्य वहां से फरार हैं। 




गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर प्रदीप उर्फ काला बडाला की मंगलवार की सुबह गांव जीतपुरा के बस स्टैंड के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर करीब 10-12 राउंड फायर किए गए थे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके बाद भी बदमाशों ने उसको काटी से बुरी तरह से कुचल दिया था। उसके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।



ये भी देखें 

क्या राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |

हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!


सरपंचों ने खोली सरकार की ई-टेंडरिंग की पोल!


Haryana Hisar news Case registered against three including army man in Kala Badala murder case, latest news today, latest news Hisar, Hisar news Today, Taja khabar Hisar, Haryana news Today, Hansi news Today, latest news Hansi, Taja khabar Hansi, historysheeter badala latest news, Fouji latest news, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |