लाठी डंडों से युवक पर ताबातोड़ हमला, पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज !
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
हिसार बस स्टैंड के पास एक युवक के ऊपर कार में सवार होकर आए युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसके कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित युवक किसी तरह उनके चंगुल से जान बचाकर वहां से निकलने में कामयाब हो गया। घायल युवक को उसके परिजनों ने उसको हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए इसके पत्नी सहित उसके साथ दोस्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की गहनता से जांच कर रही है
पुलिस को दिए बयान में शुभम ने बताया कि वह सातरोड कलां स्थित मस्तनाथ कालोनी में का रहने वाला है। हिसार बस स्टैंड के पास मामा -भांजा टूर एण्ड ट्रैव्लस के नाम से आफिस किया हुआ है। जिस पर वह और उसका भाई मनजीत काम करते है। उसका भाई मनजीत अपने आफिस के बाहर खड़ा था। इस दौरान होण्डा सिटी कार मे दीपक, झज्जर निवासी साहिल, अनिल व एक अन्य लडका आए और उसके भाई पर लाठी डंडों से से हमला कर दिया। इस हमले में उसके भाई मनजीत के सिर,हाथ व कमर में चोटें आई है। जिसका हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुभम ने आरोप लगाते हुए बताया 10 दिन पहले उसके भाई मनजीत को सुनील चाहर व झज्जर निवासी साहिल ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कारण से उन्होने उसके भाई पर हमला किया है। घटना के दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर हमलावर मौके से भाग गए।
इस हमले में घायल ने मनजीत ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुनील चाहर व नवीन चाहर के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। उसकी पत्नी ने प्लान बनाकर ही साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है। मनजीत ने बताया कि उसकी पत्नी व उसके दोस्त मामा भान्जा टूर एण्ड ट्रैवलस को हड़पने के लिए लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शुभम ने बताया कि झगड़े को लेकर 25 जनवरी को पंचायत बुलाई गई है। लेकिन इससे पहले ही उसके भाई मनजीत पर हमला कर दिया।
ये भी देखें
क्या राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |
हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!
सरपंचों ने खोली सरकार की ई-टेंडरिंग की पोल!
Hisar news Youth attacked with sticks, case registered against seven people including wife, latest news Hisar, Hisar news Today, Taja khabar Hisar, Hisar ki taja khabar, Hisar Bus stand, mama bhanja tour and travels Hisar,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks