स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सरपंचों व पुलिस में धक्का मुक्की में नीचे गिरे सरपंच की हालत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती।

 

तहलका न्यूज / रोहतक 

बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ने को लेकर बुधवार को सरपंच व पुलिस दोबारा फिर से आमने-सामने हो गए। सरपंच ताला लगाने का प्रयास कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही थी। ऐसे में दोनों के बीच झड़प हो गई। इसमें कुछेक पुलिसकर्मियों के साथ ब्लॉक प्रधान अजय देशवाल नीचे गिर गया। नीचे गिरने के कारण ब्लॉक प्रधान की हालत खराब हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल करवाया गया है। 





16 जनवरी से प्रदेश के सरपंचों ने ई-टेंडरिंग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल हुआ है। इसके चलते बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। तीन दिन से बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ने को लेकर सरपंच और पुलिस के बीच लगातार तनाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। ऐसे में दोनों के बीच धक्कामुक्की हो गई। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और सरपंच नीचे भी गिर गए। इसमें किसी भी पुलिसकर्मी व सरपंच को चोट तो नहीं लगी, लेकिन ब्लॉक प्रधान अजय देशवाल की हालत खराब हो गई। भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और छाती में जोर का दर्द उठा, जिसकी वजह से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अभी ब्लॉक प्रधान अजय की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं  सरपंच बीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।




अधिकार छीनकर सरपंचों का अपमान कर रही सरकार : नवीन जयहिंद

बीडीओ कार्यालय परिसर में चल रहे सरपंचों के धरने पर बुधवार को नवीन जयहिंद पहुंचे।  सरपंचों को अपने समर्थन के रूप में सोटा भेंट करते हुए हर तरह से उनका साथ देने का वादा किया। इसके बाद सरपंचों ने बीडीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। पुलिस व सरपंचों के बीच ताला लगाते समय कड़ी जोर आजमाइश हुई। यहां नवीन जयहिंद ने 29 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह के गोहाना में आने पर अपनी मांग रखने की बात की। उन्होंने कहा कि सरपंचों को सरकार पूरा मान सम्मान दे। सरपंचों का अपमान बंद करे। प्रदेश में जिस तरह सरपंच हर जिले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इससे उनका गुस्सा साफ नजर आता है। सरकार सरपंचों को परेशान करना छोड़कर अपने मंत्रिमंडल को दुरुस्त करे। गांव के विकास के लिए सरपंच को दो लाख की राशि सरकार ने सुनिश्चित की है। इतने पैसे में एक शौचालय भी नहीं बन पाता है। ऐसे में सरपंच गांव का विकास कैसे करेंगे। सरकार सरपंचों को काम कराने का अधिकार दे। काम के लिए पर्याप्त बजट मुहैया कराए।




ये भी देखें

हांसी के नजदीकी गांव के सरपंच के बिगड़े बोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बना हूं सरपंच!


सरपंचों ने खोली सरकार की ई-टेंडरिंग की पोल!



Rohtak news Sarpanch fell down in a scuffle between sarpanchs and police, condition worsened, latest news Rohtak, Rohtak Bhaskar news Today, Haryana news Today, latest news Haryana, Haryana news Today, sarpanch protest in Haryana, Rohtak bdpo office, Rohtak police, Panchayat minister Devender Singh Babli, CM Manohar Lal Khattar, deputy CM Dushyant Chautala

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |