देश प्रदेश और दुनिया की बड़ी खबरों पर एक नजर !
हरियाणा के स्कूलों में 1 जनवरी से छुट्टियां
1 जनवरी से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां
शिक्षा मंत्री कँवरपाल गुर्जर ने दी जानकारी।
गुहलाचीका - टूटी सड़कों को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन*
5 घंटे तक बंद रहा गुहलाचीका शहर
सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहा शहर
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
उधम सिंह चौक पर क्रमिक भूख हड़ताल का आज नौवां दिन
गुरुग्राम- सड़क पर जुम्मे की नमाज को लेकर हंगामा
हिंदू सेना ने नमाजियों के आगे किया प्रदर्शन
हिंदू सेना ने खुले में नमाज का जताया विरोध
जिला प्रशासन ने खुले में नमाज को किया है बैन
बैन के बावजूद सड़क पर पड़ी जा रही थी नमाज
फतेहाबाद - कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान दिखी नाराजगी
DDPO-BDPO के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
बैठक में शिकायत लेकर पहुंचा था किसान
किसान ने अधिकारियों पर लगाया परेशान करने का आरोप
खेल मंत्री संदीप सिंह ने डीसी को दिए कार्रवाई के आदेश
दिल्ली: छपरा जहरीली शराब कांड में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर बिहार बीजेपी के सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
तमिलनाडु: थूथुकुडी में तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष शशिकला पुष्पा रामास्वामी के घर और गाड़ी के साथ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अन्य नेताओं के साथ बैठक की।
नारनौल
सीआईए पुलिस टीम ने मानेसर में छापा मारकर अवैध शराब का गोदाम पकड़ा। लेबल लगाकर बनाते थे मनमर्जी ब्रांड की बोतल।
दिल्ली: घने कोहरे के कारण कई ट्रेने रद्द कर दी गई हैं।
तीन व्यक्ति गिरफ्तार, जिनमे एक चंडीगढ़ का ठेकेदार और उसका मुनीम शामिल हैं।
100 पेटी से ज्यादा शराब व विभिन्न ब्रांड के लेबल बरामद।
3 दिन पहले ही पुलिस ने 152 डी पर पकड़ा था बिना लेबल लगी अवैध शराब की 1000 से ज्यादा पेटियों से भरा कंटेनर।
पहली बार पकड़ी गई है अवैध शराब व्यापारियों की चैन
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बडी खबर
चीन से बढ रहे कोरोना संकट को लेकर देश भर में हुए अलर्ट के साथ हरियाणा विधानसभा भी एहतियातन अलर्ट
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में केन्द्र द्वारा बताई गई सभी कोविड गाइडलाइन्स का होगा पालन
मास्क लगाने को लेकर भी सभी विधायकों से आग्रह करेंगे स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता
शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल
मंदिर मस्जिद गुरुद्वारों में सुबह 4:30 बजे गूँजेगी आवाज
लाउडस्पीकर लगाकर छात्रों को जगाया जाएगा
लाउडस्पीकर के जरिए छात्रों को पढ़ाई के लिए जगाया जाएगा
लाउडस्पीकर से गूंजेगा छात्र उठ जाए और पढ़ाई करें।
यमुनानगर में जिला परिषद पद का चुनाव स्थगित
चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद का चुनाव हुआ स्थगित
18 पार्षदों में से कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा वोटिंग करने
कल फिर चुनाव का 11:00 बजे का रखा गया समय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर COVID19 के लिए एक नई सलाह जारी करेगा: सूत्र
यात्रा को इग्नोर नहीं कर पा रहे भाजपा के नेता
कन्हैया कुमार ने फरीदाबाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोले
इस यात्रा का उद्देश्य इलेक्शन नहीं इमोशन है।
नाथूसरी चौपटा पंचायत ब्लाक समिति से सूरजभान चाहरवाला सर्व सम्मति से बने चैयरमैन
मांगेराम पूनिया खेड़ी सर्व सम्मति से बने उपप्रधान
जम्मू-कश्मीर में 3 आतंकियों को किया गया गिरफ्तार, 2 सहयोगी हिरासत में लिए गए
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पुलिस और सुरक्षाबल की संयुक्त टीम ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है और उनसे जुड़े 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा में हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन मॉड्यूल सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। बकौल पुलिस, आतंकियों के पास से 6 हैंड ग्रेनेड, 1 एके राइफल, 1 पिस्टल और अन्य हथियार मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks