स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : बैडमिंटन अकादमी संचालक हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार !

 accused arrested in badminton academy director murder case


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बैडमिंटन अकादमी संचालक अमित वासी अर्बन एस्टेट हिसार की हत्या के मामले में पांचवे आरोपी ऑटो मार्केट आदमपुर निवासी मोहित  को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 147/149/323/302/307/506 के तहत अंकित अभियोग संख्या 609 दिनाक 11.10.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 






     सहायक उप निरीक्षक धरमवीर ने बताया कि मृतक अमित बैडमिंटन अकादमी चलाता था। अमित और दिव्यांश की टी शर्ट की पेमेंट  को लेकर फोन पर कहासुनी और गाली गलौच हुए थे। दिव्यांश ने अमित को पैसे देने के बारे में कह पूछा कि वह कहा है। जिस पर अमित ने बताया कि वह सेक्टर 16/17 पुल के पास है। दिव्याश अपने साथियों सहित गाड़ियों में सवार होकर आया और अमित व उसके दोस्त उदय वासी सेक्टर 9/11 हिसार को भी चोटे मारी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से सभी चले गए। अमित को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया । इलाज के दौरान अमित की मृत्यु हो गई। अमित के दोस्त उदय वासी सेक्टर 9/11 की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया।





   एएसआई धर्मवीर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई अब तक की जांच में दिव्यांश और अमित के बीच टी शर्ट के पैसे के लेन देन की बात सामने आई है। आरोपी मोहित भी वारदात में दिव्यांश, दीपक, योगेश और सुभम के साथ था। दिव्यांश, योगेश, दीपक व शुभम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने दिव्यांश से वारदात में प्रयोग गाड़ी और एक लकड़ी का बिंडा बरामद किया था। पांचवे आरोपी मोहित को पूछताछ उपरांत आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।






आपके पढ़ने लायक ये भी हैं :- 


जींद जिले में बवाल| अधिकारियों की अटकी सांसें ||



हिसार : बैडमिंटन अकादमी संचालक हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार !


हिसार : संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखी नजर, 3 अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू !

नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस!

हिसार में कड़ाके की ठंड, लोगों को अलाव का सहारा, कोहरे के कारण सड़क पर रेंगते वाहन!

हांसी में चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम !

विन मनी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार, लिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर !

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |