स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : लड़ाई झगड़े में हुई हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार !

Accused arrested in murder case in fight



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

      पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने हत्या मामले में 12 क्वार्टर रोड हिसार निवासी प्रिंस को थाना सिविल लाइन में आईपीसी की धारा 323/325/379/452/506/307/302 के तहत अंकित अभियोग संख्या 668 दिनाक 14.11.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 






        पीएलए पुलिस चौकी में सुचना प्राप्त हुई कि फ्रेंड्स कॉलोनी हिसार निवासी जगदीश चन्द्र लङाई झगङा में लगी चोटों के ईलाज के लिये जिन्दल हस्पताल हिसार  दाखिल है। सूचना पर जिंदल अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक रिटायर्ड जगदीश चन्द्र ने शिकायत दी। दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनाक 10-11-2022 को दोपहर के समय करीब 2 बजे एक लड़का मेरे घर पर आया। वह लड़का हरिश किरयाणा स्टोर फ्रेण्डस कालोनी हिसार के नजदीक हेयर कटींग की दुकान चलाता है। वह लड़का पिछले माह मे मेरे पास दो बार मेरे घर आया था जो पहली बार आया तो मेरे से 5000 रुपये उधार मांगे जो मैने उसको 100 रुपये दिये। दुसरी बार आया तो मेरे तकिये के निचे से 2500 रुपये निकालकर ले गया । 2500  रुपये की चोरी बारे पुछताछ की तो मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी, मेरी गर्दन मरोड़ दी व मुझे आईन्दा जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गया । मेरी गर्दन में अधिक दर्द होने के कारण सरकारी हस्पताल हिसार में चला गया जहा पर मेरा प्राथमिक उपचार कर चोट के ईलाज के लिये जिन्दल हस्पताल हिसार आ गया यहा पर मेरा ईलाज चल रहा है।





    सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर ने बताया कि आरोपी प्रिंस ने जगदीश चन्द्र की गर्दन मरोड़ कर उस पर मुक्का मारता था। जिस कारण काफी दिन चले इलाज के दौरान जगदीश चन्द्र की मृत्यु हो गई। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।





आपके पढ़ने लायक ये भी हैं :- 


जींद जिले में बवाल| अधिकारियों की अटकी सांसें ||



हिसार : बैडमिंटन अकादमी संचालक हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार !


हिसार : संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखी नजर, 3 अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू !

नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस!

हिसार में कड़ाके की ठंड, लोगों को अलाव का सहारा, कोहरे के कारण सड़क पर रेंगते वाहन!

हांसी में चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम !

विन मनी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार, लिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर !

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |