स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Army Bus Accident: सिक्किम में चीन की सीमा के पास खाई में गिरी बस, सेना के 16 जवान शहीद

 Army Bus Acciden : Bus falls into ditch near China border in Sikkim, 16 army personnel martyred


सिक्किम

सिक्किम में बस के खाई में गिरने से सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक ये हादसा लाचेन से करीब 15 किलोमीटर दूर जेमा में सुबह करीब 8 बजे हुआ. दरअसल, शुक्रवार की सुबह भारत-चीन सीमा के पास उत्तरी सिक्किम में सेना की गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए. वहीं, 4 जवान घायल हो गए।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है. दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किमी की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किमी दूर ज़ेमा में सुबह लगभग 8 बजे हुई।


 गाड़ी में सवार थे 20 जवान


चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरुण थाटल ने बताया कि सेना की गाड़ी 20 जवानों के साथ सीमा पर मौजूद चौकियों की ओर जा रही थी. जेमा पहुंचते ही गाड़ी एक मोड़ पर सड़क से उतर गई और सैकड़ों फीट नीचे गिर खाई में गिर गई।


इस हासदे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने से गहरा दुख हुआ. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.'


 शहीदों में 3 जेसीओ भी शामिल


खाई में गिरने के बाद सेना की बस चकनाचूर हो गई. ये बस तीन बसों के उस काफिले का हिस्सा थी जो चट्टेन से थांगू के लिए निकली थीं. जेमा में एक तीव्र मोड़ पर ढलान जैसी सड़क से मुड़ते वक्त बस खाई में समा गई. इस हादसे में शहीद होने वालों में 3 जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 13 जवान शामिल हैं।






सेना के सभी 16 जवानों के पार्थिव शरीर को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है. लाचेन की एक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद थाटल ने कहा कि चार गंभीर रूप से घायल जवानों की स्थिति अज्ञात बनी हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के सरकारी एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया है, जिसके बाद इसे सेना को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीड़ितों की रेजिमेंट का पता लगाया जाना बाकी है।




आपके पढ़ने लायक ये भी हैं :- 


जींद जिले में बवाल| अधिकारियों की अटकी सांसें ||



हिसार : बैडमिंटन अकादमी संचालक हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार !


हिसार : संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखी नजर, 3 अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू !

नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस!

हिसार में कड़ाके की ठंड, लोगों को अलाव का सहारा, कोहरे के कारण सड़क पर रेंगते वाहन!

हांसी में चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम !

विन मनी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार, लिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर !

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |