वीरवार को खेतों में होगा अभियान का आयोजन, खेतों में काम करते किसानों संग सेल्फी लेने के साथ-साथ जागरुक करेंगे युवा !
राष्ट्रीय किसान दिवस पर कल ‘सेल्फी विद फार्मर’ ऐतिहासिक मुहिम का आगाज करेगी ग्राम पंचायत लोहारी राघो
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर जिला हिसार की ग्राम पंचायत लोहारी राघो किसानों के सम्मान में देश में पहली बार अद्भुत ऐतिहासिक मुहिम की शुरुआत करने जा रही है। भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस एक दिवसीय अनोखे अभियान के तहत ग्राम पंचायत के पंच व युवा न केवल खेतों में काम कर रहे किसानों संग सेल्फी लेंगे बल्कि उन्हें परंपरागत फसलों के साथ-साथ बागवानी, औषधीय व फल-फूल सब्जी आदि की खेती करने के लिए भी जागरुक करेंगे। कल 23 दिसंबर शुक्रवार को ‘‘सेल्फी विद फार्मर’’ अद्भुत व ऐतिहासिक मुहिम की शुरुआत गाँव लोहारी राघो के नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा करेंगे। मुहिम के दौरान गाँव के युवा व पंच धरतीपुत्रों संग कुछ लम्हे बीताकर खेती संबंधी समस्याओं की जानकारी लेंगे साथ ही उनसे क़षि कार्य के दौरान आ रही समस्याओं बारे भी जानेंगे। इस दौरान ग्राम पंचायत के पंच व युवा किसानों को परंपरागत कृषि(गेहूं, बाजरा, कपास,धान,मक्का,सरसों, गन्ना आदि) के साथ-साथ फल-फूल सब्जियाँ, आर्गेनिक, बागवानी व औषधीय फसलों व जड़ी-बूटियों की खेती करने के लिए भी जागरूक करेंगे ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार का सपना भी पूरा हो। गाँव के युवा सरपंच सोनू सरोहा ने बताया कि ‘सेल्फी विद फार्मर’ अभियान का मुख्य मकसद किसानों से खेती संबंधी करना व उनकी परेशानियों-समस्याओं को समझना भी है। केवल सेल्फी लेने भर तक ही यह महाभियान सीमित नहीं है। राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर किसानों के सम्मान में आयोजित होने जा रहे इस अभियान के आगाज के साथ ही ग्राम पंचायत लोहारी राघो के नाम नया कीर्तिमान जुड़ जाएगा। क्योंकि इस तरह का आयोजन करने वाला गाँव लोहारी राघो हरियाणा ही नहीं अपितु देश का पहला गाँव बनने जा रहा है। मुहिम के आयोजनकर्ता सरपंच सोनू सरोहा का दावा है कि किसानों के सम्मान में ‘सेल्फी विद फार्मर’ अभियान इससे पहले पूरे भरतवर्ष में कहीं ओर नहीं चलाया गया है। सरपंच द्वारा शुरु की जा रही इस मुहिम से गाँव के युवाओं व किसानों में भी जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है।
*खेतों में काम कर रहे किसानों संग सेल्फी लेंगे युवा, आॅनलाईन होगी मोनिटरिंग*
सरपंच सोनू सरोहा के मुताबिक इससे पहले कभी भी देश के किसी गाँव-शहर में किसी सामाजिक संस्था या सरकारों ने इस तरह का अद्भुत अभियान नहीं चलाया है। यह मुहिम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इसे खेतों में ही चलाने जा रहे हैं। ग्राम पंचायत के सदस्य पंच व युवा इस दिन खेतों में जाकर काम करे रहे किसानों संग सेल्फी लेंगे व किसानों को जागरुक करेंगे। मुहिम की मोनिटरिंग आॅनलाईन होगी। सेल्फी भेजने के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से व्हाट्सअप नंबर व ई-मेल भी जारी की गई है।
*समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक होगी मुहिम, इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम : सरपंच*
सरपंच सोनू सरोहा ने कहा है कि यह मुहिम समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक होगी। उन्होंने गाँव के युवाओं को इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों संग सेल्फी लेकर व हमारे पास भेजकर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। सरपंच सोनू सरोहा ने केंद्र, हरियाणा व अन्य राज्यों की सरकारों व ग्राम पंचायतों से भी अपील की है कि भविष्य में वे भी मुहिम का अनुसरण कर इसे गति दें ताकि हम किसानों को जागरुक करने के साथ-साथ उनका मान-सम्मान बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा है कि स्मार्टफोन रखने वाले गाँव के सभी युवा इस महाभियान में भाग लेकर गाँव लोहारी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाने के लिए आगे आएं।
Ready to create history by starting a historic campaign in honor of the sons of the soil, latest news haryana, Hisar news Today, breaking News Today, breaking News Today, breaking News, Haryana news Today, latest news,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks