स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गांव बास से चोरी हुआ मोटरसाइकिल, चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में जुलाना क्षेत्र के गांव का गिरफ्तार !

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज़


 हिसार जिले के गांव बास से मोटरसाइकिल चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चोर को पकड़ कर पहले ही जेल भेज दिया था। लेकिन चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने वाला पुलिस की गिरफ्त से बाहर था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।








गांव बास से चोरी हुए मोटरसाइकिल के मामले में बास थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया था कि उसने चोरी किया गया उसने जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव झमौला निवासी टिंकू उर्फ टीटा को बेच दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिंकू उर्फ टीटा को बास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था।







गौरतलब है कि गांव बास निवासी सूरजमल का मोटरसाइकिल चोरी हो गया था। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तो सूरजमल ने इसकी शिकायत बास पुलिस थाने में दे दी थी।  पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।





Motorcycle stolen from village Bas, Julana area villager arrested for buying stolen motorcycle

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |