स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

धूंध के मौसम में सफर करते समय रखें इन बातों का ध्यान नहीं तो पछताना पड़ेगा, पुलिस द्वारा स्पेशल हिदायत जारी !

 धुंध के मौसम में आमजन के सफर को सुरक्षित करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार में दिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश।


यातायात पुलिस हिसार ने  धुंध के मौसम में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का चलाया अभियान।

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

       पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने धुंध के मौसम में आमजन के सफर को सुरक्षित करने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि सर्दियों का मौसम की शुरुआत हो चुकी है और रात के समय धुंध भरे मौसम की स्थिति के कारण विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्गो और राज्य राजमार्गो पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना हो सकती है। सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के, यात्रियों के लाभ और सुरक्षित सफर के लिए हिसार पुलिस तत्पर है। 




     पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि धुंध के समय में एहतियात उपायो से आमजन  खुद ही नही बल्कि दूसरो को भी सुरक्षित रखेगे। धुंध के समय सड़क पर दर्श्यता काम रहती है। इस में सड़क पर वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी। धुंध के मौसम में कम दृश्यता के कारण  किसी प्रकार का कोई नुक़सान व दुर्घटना ना होने पाए इसके लिए यातायात पुलिस हिसार द्वारा निजी व कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा निजी व कॉमर्शियल  वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाईवे के होटलों पर रुके हुए वाहन चालकों को धुंध के मौसम में वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमो का पालन करने,  सड़क पर चलते वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने, टेल-गेटिंग से बचने, वाहन की गति कम रखने व शराब पीकर वाहन ना चलाने संबंधी सुझाव दिए जा रहे है। हिसार पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को अवहेलना करने वालो के खिलाफ सख्ती भी की जायेगी। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए है कि:-




1. किसी भी वाहन को सड़क की सतह पर खड़े/फंसे रहने नही दिया जाएगा । यदि कोई वाहन सड़क की सतह पर फंस जाता है, तो उसे बिना समय गंवाए ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटाया जाएगा।

2. पीसीआर/राइडर्स चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग ड्यूटी रहेगी।

3. दुर्घटना संभावित बिंदुओं/क्षेत्रों में ब्लिंकर लाइट और संबंधित विभागों की मदद से दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर सफेद लाइन/जेब्रा लाइन मार्किंग कराई जाए।




4. वाणिज्यिक और यात्री वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई जाए।

5. शराब पीकर वाहन चलाने वालो और सीमित गति से अधिक गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटरवाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाए।





7. रांग साइड ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ नियमनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

5.राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त, टूटे वाहनों, सड़कों पर पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग आदि के कारण किसी भी तरह के ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न होने दे ।






       जिला यातायात पुलिस द्वारा  इस अभियान के दौरान लगभग 5000 छोटे-बड़े निजी व  कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।




ये भी पढ़ें


Top Breaking news Today, Breaking news Top ten


हांसी अनाज मंडी से धान चोरी करने के मामले में पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार

महिला के आशिक ने कर दी पति की निर्मम हत्या, पांच बेटियों सहित छः बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जाने किस तरह से हुआ खुलासा, देखें वीडियो और शेयर करे

हिसार में मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए किसान संगठनों ने कसी कमर प्रशासन की नींद हराम!

पीएम आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा में शुरू होगी मुख्यमंत्री आवास योजना, पात्र लाभार्थियों को प्रदान किये जाएंगे आवास- मनोहर लाल

हिसार में फिर आग का तांडव, करीब एक दर्जन झोपड़िया जलकर राख

नवीन जयहिंद के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, जमानत मिलते ही फिर किया पुलिस ने गिरफ्तार !



SDM व पार्षद बिल्लू पहलवान में हुई तूतू मैंमैं| ACP ना आते बीच में तो हो जाता मामला गंभीर


जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !



Keep these things in mind while traveling in the foggy season, otherwise you will have to repent, special instructions issued by the police

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |