दिल्ली हिसार हाईवे पर कार सवार युवकों से हीरोइन बरामद दो गिरफ्तार !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज़
नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए सीआईए हिसार ने हिसार कैंट के नजदीक से कार सवार दो युवकों को 48 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया। पुलिस उनसे अगर पूछताछ कर रही है जिनको पुलिस अदालत में पेश करें रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
सहायक उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया गस्त के दौरान महाराणा प्रताप चोक हिसार पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि अंबेडकर बस्ती हिसार निवासी बबलू नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है वह आज अपनी मारुति गाड़ी में सवार हो गांव सातरोड में आने वाला है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने हिसार कैंट के नजदीक हिसार की तरफ से आने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरू की। चैकिंग के दौरान एक गाड़ी चालक ने गाड़ी को अचानक रोक वापस मोड़ने लगा तो गाड़ी बंद हो गई। पुलिस टीम ने गाड़ी को घेर कर 2 युवकों को काबू किया। नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम अंबेडकर बस्ती हिसार निवासी विजय उर्फ बबलू और साइड में बैठे युवक ने अंबेडकर बस्ती निवासी अनिल उर्फ विक्की बताया। नियमनुसार पुलिस उप अधीक्षक श्री नारायण चंद की मोजुदगी में तलाशी लेने पर विजय उर्फ बबलू की जेब से एक मोबाइल फोन और गाड़ी के डैश बोर्ड से एक पॉलिथिन की थैली से 48 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा और 8 हजार 200 रुपए बरामद हुए। बरामद हेरोइन/चिट्ठा, मोबाइल फोन, कार और धनराशि को कब्जा पुलिस लेकर विजय उर्फ बबलू और अनिल उर्फ विक्की के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
मामले में आगामी जांच अधिकारी एएसआई विनोद ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनो आरोपित नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है। आरोपित दिल्ली से नशीला पदार्थ हेरोइन/चिट्ठा 35 हजार रुपए में खरीद कर लाए थे। जिसमे से इन्होंने कुछ 8 हजार 200 रुपए में बेच दिया और बाकी को बेचने की फिराक में थे। इसी बीच इन्हे सीआईए हिसार द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपितों से पूछताछ की जा है आरोपियों को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
ये भी पढ़ें
Top Breaking news Today, Breaking news Top ten
महिला के आशिक ने कर दी पति की निर्मम हत्या, पांच बेटियों सहित छः बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जाने किस तरह से हुआ खुलासा, देखें वीडियो और शेयर करे
हिसार में मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए किसान संगठनों ने कसी कमर प्रशासन की नींद हराम!
पीएम आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा में शुरू होगी मुख्यमंत्री आवास योजना, पात्र लाभार्थियों को प्रदान किये जाएंगे आवास- मनोहर लाल
हिसार में फिर आग का तांडव, करीब एक दर्जन झोपड़िया जलकर राख
नवीन जयहिंद के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, जमानत मिलते ही फिर किया पुलिस ने गिरफ्तार !
SDM व पार्षद बिल्लू पहलवान में हुई तूतू मैंमैं| ACP ना आते बीच में तो हो जाता मामला गंभीर
जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !
सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !
हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !
Heroin seized from youths riding car on Delhi-Hisar highway, two arrested, latest news Hisar, Haryana news Today, latest news haryana, Hisar news Today, live Hindi news, haryana news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks