स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

इंदौर से 15 हजार रुपए में खरीदे अवैध हथियार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में दौगुना दामों में बेचे, हिसार में बेचने की फिराक में था तो चढ़ा पुलिस के हत्थे !

 हिसार में आटोमेटिक देसी पिस्टलों सहित युवक गिरफ्तार 


हिसार :  सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

सोशल मीडिया के जरिए अवैध तरीके से हथियार बेचने के मामले में हिसार पुलिस की एसटीएफ टीम ने आजाद नगर बस स्टैंड से एक युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। आरोपित के कब्जे से छः अवैध आटोमेटिक देसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 







हिसार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार रात को आजाद नगर के बस पर दबिश देकर एक हथियार सप्लायर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपित की पहचान मंगाली आकलान निवासी 32 वर्षीय विनोद उर्फ लालू  के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपित की तलाशी ली तो उसके पास से 6 देसी ऑटोमैटिक पिस्टल और नौ कारतूस बरामद हुए। आजाद नगर थाना पुलिस ने विनोद के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को अदालत में पेश कर उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिये हथियार बेचता है और इंदौर से 15 हजार रुपये में खरीदकर लाता है।





स्पेशल टास्क फोर्स के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर बिजेंद्र की टीम ने आरोपित विनोद को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपित से पूछताछ के दौरान सामने आया कि गांव के सुनील नाम के युवक ने विनोद को इंदौर में देसी पिस्टल बेचने वाले से मिलवाया था। करीब एक साल से विनोद मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रहने वाले करतार से 15 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर लाता और हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में 30 हजार रुपये तक में बेच देता था। आरोपित पर पहले से शस्त्र अधिनियम और लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं।





पुलिस पूछताछ में आरोपित विनोद ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर ही वो पिस्टल बेच देता था। हाल ही में 9 पिस्टल अमृतसर के ख्यालिया गांव के एक युवक को और 9 पिस्तौल राजस्थान में बेची है। इसके अलावा हिसार में कारोबार चलाता है। आरोपित को पकड़ने वाली टीम में पीएसआई प्रवीन कुमार, एएसआई अनूप सिंह, एचसी जयबीर सिंह, विरेंद्र सिंह, ईएचसी सुनील, सिपाही शुभम और अमित कुमार शामिल रहे।




ये भी पढ़ें


Top Breaking news Today, Breaking news Top ten

महिला के आशिक ने कर दी पति की निर्मम हत्या, पांच बेटियों सहित छः बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जाने किस तरह से हुआ खुलासा, देखें वीडियो और शेयर करे

हिसार में मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए किसान संगठनों ने कसी कमर प्रशासन की नींद हराम!

पीएम आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा में शुरू होगी मुख्यमंत्री आवास योजना, पात्र लाभार्थियों को प्रदान किये जाएंगे आवास- मनोहर लाल

हिसार में फिर आग का तांडव, करीब एक दर्जन झोपड़िया जलकर राख

नवीन जयहिंद के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, जमानत मिलते ही फिर किया पुलिस ने गिरफ्तार !



SDM व पार्षद बिल्लू पहलवान में हुई तूतू मैंमैं| ACP ना आते बीच में तो हो जाता मामला गंभीर


जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !



Haryana Hisar news Illegal weapon seller arrested in Hisar through social media in Haryana, Punjab and Rajasthan, India news Today, latest news Hisar, Haryana news Today, latest news india, crime news Hisar, punjab today news, rajasthan news Today, madhya Pradesh news Today, Indore news Today, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |