स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उचाना के नजदीकी गांव में बिजली चोरी पकड़ने की टीम के साथ मारपीट कर बंधक, SDM पहुंचे पुलिस बल के साथ छुड़वाने !


 जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


उचाना के नजदीकी गांव दरौली खेड़ा में बिजली चोरी पकड़ने गई  टीम को ग्रामीणों ने  बंधक बनाकर उनसे मारपीट की। करीब  एक घंटे तक बंधक बनाए रखा औ दो बिजली कर्मचारी अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। एसडीएम उचाना पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर बिजली कर्मचारियों को उनके चंगुल से छुड़ाया। उचाना पुलिस ने इस मामले में दरौली खेड़ा गांव के चार नामजद सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  






बिजली निगम उचाना के एसडीओ हनुमान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर को उचाना में टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए दरौली खेड़ा गांव गई थी। टीम दूसरी जगह जांच करने सड़क पर पहुंची तो तभी गांव के सीसन उर्फ सीसना, भरथू, महाबीर, भीरा सहित 10-15 लोग पहुंचे और उन्होंने टीम सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले के दौरान सहायक फोरमैन हरपाल, सहायक लाइनमैन संदीप और चालक रवि मौके से जान बचाकर भाग गए जबकि कनिष्ठ अभियंता सुरेश और लाइनमैन अनिल को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने छीनाझपटी में कर्मचारियों के फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। लाइनमैन अनिल ने इस मामले की सूचना बिजली निगम के एसडीओ उचाना को दी। उसके बाद एसडीएम उचाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए हुए कर्मचारियों को ग्रामीणों के चंगुल से रिहा करवाया।




ये थे टीम में शामिल


टीम में कनिष्ठ अभियंता सुरेश, एएफएम हरपाल, लाइनमैन अनिल, सहायक लाइनमैन संदीप और चालक रवि शामिल थे। गांव में जाने के बाद टीम द्वारा बंधक बनाए जाने से पहले तीन घरों की जांच की जा चुकी थी। 






एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और 10-15 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।







दरोली खेड़ा गांव, Jind news Uchana, the team to catch electricity theft was beaten up and taken hostage, latest news Jind, Uchana News , Uchana SDM,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |