स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली निगम का जेई और एसडीओ 77 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू !

 

गोहाना/ पानीपत : विनोद कुहाड़ 


विजिलेंस ने दोनों को उनके कार्यालय से ही 77 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस दोनों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने ये रिश्वत बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से मांगी थी और इसके बिना उसके 19 लाख रुपए की पेमेंट नहीं कर रहे थे। 



मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई तो बागवानी विभाग के एक अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। उसके बाद ठेकेदार को पाउडर लगाकर रुपए दे दिए। जब ठेकेदार ने जेई व एसडीओ से संपर्क किया तो उन्होंने उसे गोहाना स्थित बिजली घर के एसडीओ कार्यालय पर बुलाया। 





 विजिलेंस ने अपनी तरफ से  ठेकेदार 77 हजार रुपये देने के बाद ईशारा करने के लिए कहा।   ठेकेदार रुपये लेकर एसडीओ राकेश के कार्यालय पहुंच गया। इस दौरान विजिलेंस की टीम बिजली निगम कार्यालय में तैनात थी। जैसे ही एसडीओ राकेश और जेई राजेश ने पैसे लिए और ईशारा मिला तो उसी समय विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर दोनों को दबौच लिया। नोटों पर लगे पाउडर की वजह से दोनों के हाथ धुलवाने पर पानी लाल हो गया। 



जैसे ही एसडीओ राकेश और जेई राजेश को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने दबोचा तो वो घबरा गए और गिड़गिड़ाने लगे कि हम ््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््  बेगुनाह हैं। लेकिन विजिलेंस ने इनकी एक न सुनी। कागजी कार्रवाई करने के बाद उनको विजिलेंस कार्यालय लाया गया। 









गुरुग्राम के सेक्टर-10 निवासी ठेकेदार बलराज ने ठेका लिया था। उसी वर्ष भवन निर्माण का कार्य पूरा हो गया था। बिल्डिंग को बिजली निगम को सौंप दिया गया। ठेकेदार को अब तक पूरा भुगतान नहीं किया था। उसके 19 लाख रुपये अटके थे। उसने इसके लिए निगम में बिल भी लगाए थे। 








विजिलेंस ने बिजली निगम के एसडीओ और जेई को 77 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ये रिश्वत पानीपत के काबड़ी स्थित सब डिविजन भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार से ली गई थी। दोनों ने भवन निर्माण का 19 लाख के बिल पास कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी। वे ठेकेदार के चक्कर कटवा रहे थे।






Haryana news JE and SDO of Electricity Corporation caught red handed taking bribe, Panipat news, Gohana News Today, Sonipat news, latest news haryana 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |