सिक्किम में हुए सेना के ट्रक हादसे में हिसार और फतेहाबाद जिले के दो जवान शहीद , गांव में मातम !
हिसार: सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
भारत के पूर्व में स्थित सिक्किम में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। उन जवानों में एक जवानी हिसार जिले के गांव सिंदौल का सोमबीर है तो दूसरा फतेहाबाद जिले के भट्टू खंड के गांव पीलीमंदौरी गांव का विकास है। दोनों के प्रार्थिव शरीर आज रात दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसकी सूचना उनके गांव में लगी तो गांव में मातम छा गया।
फतेहाबाद जिले के भट्टू खंड के गांव पीलीमंदौरी का विकास करीब 4 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था और 3 महीने पहले ही छुट्टी काट कर अपनी ड्यूटी पर गया था। मिली जानकारी के अनुसार किसान इंद्रराज का बेटा विकास के सेना में भर्ती होने के करीब 2 साल बाद दोनों भाइयों की शादी हुई थी। फिलहाल वह आर्मी में 25 ग्रेनेडियर्स यूनिट में सिक्किम में तैनात था और 6 महीने का एक बेटा भी है।
गांव सिंदौल में शहीद के पिता रामकिशन व भाई सहित पूरे गांव को सोमबीर के शहीद होने की सूचना है। लेकिन सोमबीर की मां और उसकी पत्नी सहित परिवार की महिलाओं को अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि शहीद सोमबीर का परिवार गांव से दूर खेतों में बनी ढ़ाणी में रहता है। वहीं शहीद सोमबीर का भाई पुणे में गया हुआ था और वह इन दिनों दिल्ली में खेल खेलने के लिए आया हुआ था उसको वहीं पर इसकी सूचना मिली छोड़कर अपने गांव आ गया।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि सोमबीर सन 2015 में सेना में भर्ती हुआ था और इन दोनों वो सिक्किम में तैनात था। सोमबीर के शहीद होने की सूचना उसके परिजनों को उसके उसके साथियों द्वारा सोशल मीडिया पर स्टेटस अपडेट करने से लगी तो ग्रामीणों को शाम को ही जानकारी मिल गई थी। जैसे ही सोमबीर के शहीद होने की सूचना गांव में लगी तो पूरे गांव में रात से चूल्हा नहीं जला नहीं है। शहीद सोमवार पिछले सप्ताह ही ड्यूटी पर गया था। उसका 1 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है।
सिक्किम के जेमा से थंगू के लिए निकला था। ट्रक के साथ आर्मी की दो वैन भी थीं। एक तीखे मोड़ पर ट्रक बेकाबू हो गया और खाई में जा गिरा था। ट्रक में सवार 16 जवान इसमें शहीद हो गए थे। हिसार जिले के जवान सोमबीर व फतेहाबाद जिले के जवान विकास के पार्थिव शरीर शनिवार देर रात तक पैतृक गांव में आने की संभावना जताई जा रही है। जिनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव में किया जाएगा।
Indian army, haryana news Army truck accident in Sikkim killed two soldiers of Hisar and Fatehabad district mourning in the village, latest news today, Hisar news Today, latest news haryana, India news Today, latest news Fatehabad, Haryana news Hindi, Hindi news Today, Fatehabad news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks