स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के पास दर्दनाक हादसा दो मौसेरे भाइयों की मौत

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर सिर को कुचलते हुए वाहन चालक फरार!


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


दिल्ली हिसार हाईवे पर गांव ढ़ांणा के पास बीती रात तुड़े से भरे ट्रैक्टर ट्राली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्राली में बैठे दो युवक नीचे गिर गए और अज्ञात वाहन उनको कुचलता हुआ उनके सिर पर से निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






मिली जानकारी के मुताबिक गांव बीड़ बाबरान निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पशुओं के लिए उन्हें तूड़े की जरूरत थी। उसके मौसा मनदीप ने उन्हें बताया कि गांव मदनहेड़ी में तूड़ा बिकाऊ है। इसके बाद उसका 17 वर्षीय बेटा देवेंद्र अपनी मौसी के 32 वर्षीय लड़के प्रदीप अपने मामा को साथ लेकर ट्रैक्टर में तूड़ा लेकर मदन हेड़ी गांव से लौट रहे थे तो गांव ढाणा कलां के पास उनके ट्रैक्टर को पीछे से एक तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ट्राली में बैठे देवेंद्र और प्रदीप सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद अज्ञात वाहन दोनों को कुचलता हुआ सिर के ऊपर से निकल गया। इस हादसे में देवेंद्र और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वही अज्ञात वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। 





इतना बड़ा हादसा होते हैं मौके पर राहगीरों है लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया।




पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।








Hisar Haryana news Tragic accident near Hansi, two cousins ​​died, latest news Hansi, Hansi news Today, Road accident in hisar, Road accident in Hansi, latest news Hisar, Hisar news Today, latest news Road accident in Haryana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |