स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पिल्लूखेड़ा मंडी के क्षेत्र के गांव में अधेड़ व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान !

 

जींद सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


जींद जिले के पिल्लू खेड़ा मंडी थाना क्षेत्र के गांव में सजायाफ्ता आता मुजरिम ने अपने खेत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली खेत के पड़ोसी ने इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। पिल्लू खेड़ा मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 





मिली जानकारी के मुताबिक गांव बनिया खेड़ा निवासी कृष्ण किसी काम से अपने खेत में गया हुआ था कि उसने खेत में बने कमरे के पास स्थित एक पेड़ रस्सी का फंदा डालकर हत्या कर ली। के पड़ोसी ने जब उसको एक जगह कहीं देर तक देखा तो मौके पर पहुंचा और उसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






28 जून 2015 को कृष्ण ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और उसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2020 में कोविड के चलते उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह फिर से जेल चला गया और पिछले एक साल से जमानत पर चल रहा था। जेल से बाहर आने के बाद कृष्ण अपना ज्यादातर समय खेत में ही बिताता था। शनिवार की सुबह वह घर से खेत के लिए निकला था। लेकिन लौटकर नहीं आया। 



 


मृतक के बेटे अशोक ने बताया कि उसके पिता काफी समय से परेशान चल रहे थे। उसी परेशानी के चलते पिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि कृष्ण पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद का सजायाफ्ता था और एक वर्ष से जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।






Jind news Killed by planting trees in the village of Pillukheda Mandi area, latest news Jind, Jind news Today, Today News jind, crime news haryana, A middle-aged man hanged himself on a tree in the village of Pillukheda Mandi area.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |