स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखी नजर, 3 अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू !

 ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत 180 वाहन चालकों के किए चालान 




हिसार : 

       पुलिस अधीक्षक हिसार  लोकेंद्र सिंह द्वारा दिए गये आदेशों के तहत दिनांक 22.12.2022 को पुलिस दृश्यता दिवस मनाया गया। पुलिस दृश्यता दिवस के दौरान जिला पुलिस हिसार की 47 पैदल गस्त टीमों ने  शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस गस्त की। जिला पुलिस ने 197 गली,79 मार्केट क्षेत्र तथा 83 लोकेशन को कवर किया।  इसके साथ ही वाहनों की जांच कर संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जिला पुलिस ने पुलिस दृश्यता दिवस पर वाहन चेकिंग के दौरान 360 वाहनों को चैक कर यातयात नियमों की अवहेलना करने वाले, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन ड्राइविंग से संबंधित 180 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के चालान किए गए। 











      पुलिस दृश्यता दिवस पर गस्त के दौरान सीआईए पुलिस टीम को गाँव मंगाली नजदीक सरकारी स्कुल के पास गांधी नगर मोङ मंगाली कि तरफ से एक युवक पिट्ठू बैग लिए आता दिखाई दिया, जो सामने खङी पुलिस टीम को देख अचानक से वापस जाने लगा। जिसे पुलिस ने शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नेताजी कॉलोनी हिसार निवासी विकास  उर्फ छोटिया बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर विकास  उर्फ छोटिया के कब्जे से पिट्टू बैग में 3 अवैध पिस्तौल बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर विकास  उर्फ छोटिया के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया।








        निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि आरोपी विकास  उर्फ छोटिया से बरामद अवैध पिस्तौल के बारे में प्रारंभिक पूछताछ करते पर उसने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक से हुई थी। उसने विकास  उर्फ छोटिया को अपनी शादी में इन्वाइट किया। और विकास  उर्फ छोटिया उसकी शादी में उत्तरप्रदेश गया था। वहा से वापस आते समय वह अपने साथ तीन अवैध पिस्तौल लाया था। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।






       पुलिस दृश्यता दिवस के दौरान सभी उप पुलिस अधीक्षकों सहित कुल 320 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस दृश्यता दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करना है जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना तथा असामाजिक तत्वों में भय का माहौल हो।






      पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें, पुलिस का कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112 व 88140-11591 पर सूचित करे।





Keeping an eye on suspicious persons and vehicles,  young man caught with illegal pistols

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |