नव वर्ष पर हिसार पुलिस की पैंनी नजर, हुड़दंग मचाने वालों पर शनि की साढ़ेसाती !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार पुलिस ने नव वर्ष-2023 के आगमन पर 31 दिसम्बर 2022 की रात्रि को आमजन द्वारा नववर्ष उत्सव मनाने के मध्यनजर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के व्यापक प्रबन्ध किये है, जिस पर पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से आमजन से अपील की है कि सभी नागरिक नव वर्ष उत्सव को बड़ी धुम-धाम से मनाये।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रायः देखने में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व शराब व अन्य नशा करके सार्वजनिक स्थानो पर हुड़दग-बाजी करते है जो गलत है। इन्ही असामाजिक तत्वो से निपटने के लिए हिसार जिले के सभी थाना प्रबन्धकों, चौकी प्रभारियो को निर्देश दिये है कि उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, बार, धर्मशाला, पार्क, सिनेमाहॉल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर कड़ी निगरानी रखेगे तथा पी.सी.आर./राईड़र से भी अपने-अपने ईलाको में प्रभावी पैट्रोलिंग करवायेगे। तथा मानकों से अधिक ऊँची आवाज में DJ साउंड या पटाखे बजाने वालो के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगे। इसके साथ ही खुफिया तंत्र एवं सादे कपड़ो में पुलिस कर्मचारी व महिला पुलिस कर्मचारियो की विशेष टीमें अलग अलग ईलाको में निगरानी करती रहेगी।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को सादगी व शालीनता से मनाएं और नववर्ष के लिए विशेष लक्ष्य निर्धारित करे। इसके अतिरिक्त तेजगति से वाहन चलाने वाले, हुड़दंगबाजी कर शान्ति भंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालो से सख्ती से निपटने के लिए पूरे जिले में स्थाई नाको के अलावा पड़ाव चोक, डीएन कॉलेज रोड टी प्वाइंट, नागोरी गेट हिसार, जीएच मोड़, फोर व्हीलर चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, मिल गेट चौक, जहाजपुर, जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, नजदीक जिंदल ओवर ब्रिज, नजदीक टाउन पार्क टी प्वाइंट, फव्वारा चौक, मालिक चोक हिसार, सीआईडी चौक पटेल नगर हिसार, बगला रोड टी प्वाइंट, गांव तलवंडी राणा, कैंट हिसार, बालशमंद भादरा रोड, बस स्टैंड आजाद नगर हिसार, चौधरी वास, मगाली कुटिया, हांसी चौक बरवाला, पुराना बस स्टैंड बरवाला, बालक चौक, टी प्वाइंट भुना रोड नजदीक रेलवे फाटक उकलाना, टी प्वाइंट पुरानी अनाज मंडी उकलाना, सुरेवाला चौक, गांव सहू चोक, अग्रोहा चोक अग्रोहा, टी प्वाइंट कुलेरी रोड, गांव काली रावण, मोडाखेड़ा, चूली खुर्द, मंडी आदमपुर बायपास, रेलवे फाटक लाइनपार आदमपुर पर 36 नाके लगाकर अल्को-सैन्सर की सहायता से ट्रैफिक चैंकिग के भी निर्देश दिये है।
पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह ने जिला हिसार के सभी नागरिको को हिसार पुलिस की तरफ से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
Hisar news Hisar police keeping a close eye on new year, Shani sade sati on those who created ruckus, Happy New year, Happy New year 2023, latest News Hisar, Bhaskar news Hisar, Haryana news Today, latest news haryana, Hisar news Today, Taja khabar Haryana, Taja khabar Haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks