जींद में चोरी की बाइक सहित हिसार व जींद जिले के युवक गिरफ्तार !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद सिविल लाइन थाना पुलिस गोहाना रोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि चैकिंग के लिए बाइक को रुकवाया तो वो चोरी की गई बाइक मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जींद सिविल लाइन थाना पुलिस गोहाना रोड़ पर पुल के पास नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए जब चेकिंग के लिए कागजात मांगे तो वो पुलिस के सामने कोई भी कागजात ना ही तो पेश कर पाए और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान जींद जिले के गांव पड़ाना निवासी प्रदीप और हिसार जिले के गांव लाडवा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है।
पांडु-पिंडारा निवासी अमित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह दिसंबर को उसने बाइक गोहाना रोड़ पर खड़ी की थी। कुछ समय बाद आकर देखा तो उसकी बाइक गायब मिली। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की गई बाइक सहित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की गई बाइक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
Haryana Jind news Youth of Hisar and Jind district arrested along with stolen bike in Jind, Haryana news Today, latest news Jind, Jind news Today, Hisar news today, latest news Hisar, breaking news Haryana, crime news Haryana, report Haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks