हिसार : बैंक के लॉकर से 70 तोले सोना और डायमंड सेट चोरी !
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर में रखा 70 सोना और दो डायमंड सेट चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिसार के पुराना शहर निवासी आशा रानी ने बताया कि रेलवे रोड एसबीआई बैंक लाकर लिया हुआ है। दुश्मन के 3 परिवारों के 70 सोना , डायमंड सेट व जरूरी कागजात रखे हुए थे। करीब 1 महीने पहले सब कुछ ठीक-ठाक था और इसकी एक चाबी उसके पास थी तो उनकी दूसरी चाबी बैंक के पास थी। उसकी भतीजी आस्ट्रेलिया गई हुई थी और जब वह वापस लौटी तो कुछ सामान की जरूरत पड़ गई। वह सामान लेने के लिए जब बैंक में पहुंची और लॉकर खोल कर देखा तो उससे 70 तोला सोना दो डायमंड सेट गायब मिले। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत बैंक मैनेजर और पुलिस में दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Haryana Hisar news 70 tola gold and diamond set stolen from State Bank of India locker in Hisar, Hindi news, Hisar News Today, Today News hisar, SBI bank, SBI bank Hisar, Bank locker, Hisar police, tahalka news, Hindi news haryana, India news Today, latest news Hisar, Hisar news in Hindi,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks