स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गांव में नवविवाहिता की तेजधार हथियार से काट कर हत्या !

 


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव सिवाना माल में एक नवविवाहिता की तेजधार हथियार हत्या से काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पति, सास और ननंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। 





मृतका के पिता रोशन लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी लड़की मोहनी की शादी 2018 में गांव सिवानामाल के राकेश के साथ हुई थी।  लेकिन मोहनी को ससुराल में आना जाना 2021 में हुआ था। करीब डेढ़ महीना पहले कपड़े धोने को लेकर मोहनी की सास कमलेश व ननद रेखा ने मोहनी से मारपीट की थी। राकेश ने भी उसे बूरी तरह से पीटा था। राकेश मोहनी को अपने घर भूना (कैथल) छोड़कर चला गया था। 26 दिसंबर को उसका दामाद राकेश व उसकी माता कमलेश उसकी बेटी मोहनी को लेने के लिए आए और अपनी ग़लती मानकर मोहनी को लेकर गांव सिवानामाल चले गए थे। 29 दिसंबर को मोहनी की ननद रेखा का फोन आया कि वे गांव सिवानामाल आ जाओ, मोहनी की मौत हो गई है। वह परिवार सदस्यों के साथ गांव पहुंचे तो मोहनी का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी गर्दन पर चोटों के निशान थे।









मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी कृष्ण खर्ब व सरफाबाद चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। एफएसएल ने शव व मौके का निरीक्षण किया और जरुरी साक्ष्य जुटाए। रात में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 






चौकी प्रभारी, सरफाबाद दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर तेजधार हथियार के जख्म निशान थे। बेड की चादर और तकिया खून से लथपथ मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति राकेश, सास कमलेश व ननद रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Haryana news A newly married woman was hacked to death with a sharp weapon in a village in Jind district, latest news Jind, Taja khabar Jind, Kaithal news Today, latest news Haryana, crime news Haryana, crime news Jind, safidon news, siwana Mal gaon news,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |