स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar : चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक काबू !

Social media photo

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

       थाना सिविल लाइन पुलिस ने गस्त के दौरान साउथ बायपास रेलवे पुल के पास से एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया। पुलिस ने उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 






     एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक साउथ बायपास रेलवे पुल के पास चोरी की मोटरसाइकिल लिए उसे बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के साथ बायपास रेलवे पुल के पास पहुंची तो एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल लिए खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। पुलिस टीम में काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शास्त्री नगर हिसार निवासी वीरपाल बताया। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात बारे पूछताछ करने पर वह कोई कागजात नही दिखा सका। पुलिस टीम द्वारा प्रारंभिक पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल लगभग तीन महिने पहले रेलवे स्टेशन हिसार की पार्किंग से चोरी किया था। बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर वीरपाल के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 379/411 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।






Haryana Hisar news A youth arrested with a stolen motorcycle, latest news Hisar, Hisar news Today, Taja khabar Hisar, Bhaskar news Hisar, Haryana news, Today latest news, haryana news Today, live Hindi news, India news Today, chori ki bike yuvak girftar

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |