स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुल से स्ट्रिंग प्लेट चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार !

 चोरी शुदा स्ट्रिंग प्लेट बरामद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद!


हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


        पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस ने बालशमंद सब ब्रांच पर चल रहे पुल निर्माण की साइट से  स्ट्रिंग प्लेट चोरी के मामले में शिव कॉलोनी हिसार निवासी विक्की को थाना अर्बन एस्टेट में आईपीसी की धारा 379 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 769 दिनाक 29.12.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 








     एएसआई जगदीश ने बताया कि पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट में बाला जी कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से सरसाना निवासी रविंद्र ने कंपनी को साईट से स्ट्रिंग प्लेट चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि हमारी फर्म बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी का काम बालशमंद सब ब्रांच के ऊपर पुल बनाने का काम चल रहा है। 28.12.2022 की रात के साइट से 130 से 135 स्ट्रिंग प्लेट चोरी हो गई। मौके पर एक व्यक्ति संदिग्ध लगा। दी गई शिकायत के मामले में उपरोक्त आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की और चोरी की गई प्लेट भी बरामद कर ली। आरोपित को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।





Haryana Hisar news Accused arrested in case of string plate theft, latest news Hisar, crime news Hisar, Hisar news Today, latest news haryana, India,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |