स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के तीन गांव हिसार आईजी के अभियान में शामिल, महजत और चानौत में लगाया कैंप !

Awareness camp to make village Chanot and Mahajat drug and violence free

 ्

ड्रग एवं हिंसा समाज के बडे दुश्मन इनके खिलाफ ग्रामीणों को एकजुट होने की जरुरत - सज्जन कुमार


 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

राकेश कुमार आर्य पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल के निर्देशन मे चालाये जा रहे ड्रग एवं हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत गांव चानोत के सामुदायिक केन्द्र व गांव महाजोत के राजकीय उच्च वि0 मे कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक किया गया। यह कार्यक्रम भारत नशा मुक्त अभियान, पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के सामूहिक रुप से किया। दोनों गांव से सैकड़ों की तादाद ने लोगो ने इस कार्यक्रम मे भाग लिया व आजीवन ड्रग एवं हिंसा से दूर रहने की शपथ ली।






कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रुप मे नागरिक अस्पताल से डॉक्टर शालु बूरा, डाक्टर विपिन शर्मा व आईजी कार्यालय पुलिस प्रवक्ता सज्जन कुमार ने शिरकत की। सज्जन कुमार नें ड्रग एवं हिंसा पर बोलते हुए कहा ड्रग की लत एवं हिंसा समाज के दो बडे दुश्मन है, जिस गांव मे ड्रग होगी वहा हिंसा भी होगी व अन्य अपराध भी बढ़ेगी, क्योंकि नशे से मनुष्य का नैतिक पतन हो जाता है। उन्होंने हिंसा के बारे मे बोलते हुये कहा कि हिंसा के परिणाम भयावह होते है, हिंसा से जीवन की शांति भंग हो जाती है, कहा आज जमाना हिंसा व नशे का नही है बल्कि एक दुसरे के सम्मान का है, समता का है, हमे इस समाज मे रहकर अपने नैतिक मुल्यो का उत्थान करना है। शालू बूरा ने ड्रग की लत के कारण व मानसिक रोगो बारे लोगो को जागरुक किया। उन्होंने कहा ड्रग की लत एक बीमारी है,  डाक्टरी इलाज संभव है। अंकुश फाउंडेशन के निदेशक ने ड्रग की लत से छुटकारा पाने के लिये जरुरी बातो बारे जागरुक किया व कहा कि शुरुआती दौर मे इस लत पर आसानी से कन्ट्रोल किया जा सकता है। गांव के सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम मे भाग लिया व आजीवन ड्रग एवं हिंसा से मुक्त रहने की शपथ ली, लोगो को नाटक के माध्यम से जागरुक किया गया गांवो के बच्चो ने भी सुन्दर प्रस्तुति पेश की जिन्हे प्रोत्साहित किया गया।








आईजी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार ने बताया कि आईजी हिसार मंडल द्वारा चलाये जा रहे ड्रग एवं हिसां मुक्त अभियान मे पुलिस जिला हांसी के पांच गांव शामिल किये गये थे। अच्छे परिणाम मिलने पर 05 अन्य गांव शामिल किये गए व अब पांच नये गांव शामिल कर हांसी डिवीजन के 15 गांवो को ड्रग एवं हिंसा से मुक्त करने के मकसद से यह अभियान चलाया जा रहा है, गांव महजोत व चानौत, भकलाना, पेटवाड़ व नारनौंद पांच नये गांवों मे शामिल किये हैं।


 


आपके पढ़ने लायक ये भी हैं :- 

नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस!

हिसार में कड़ाके की ठंड, लोगों को अलाव का सहारा, कोहरे के कारण सड़क पर रेंगते वाहन!

हांसी में चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम !

विन मनी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार, लिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर !


कोरम पूरा न होने के कारण जिला परिषद चेयरमैन व उपचेयरमैन का चुनाव स्थगित, BJP की रणनीति पर ऐसे फिरा पानी !


हांसी अनाज मंडी से धान चोरी करने के मामले में पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार !


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |