नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस!
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज़
नारनौंद क्षेत्र के गांव कपड़ों में गंदे पानी की निकासी को लेकर खुदाई का कार्य चल रहा था इस दौरान पाइप की फिटिंग करते समय मजदूरों के ऊपर मिट्टी की परत गिर गई ग। मिट्टी की परत के नीचे दबे लोगों को जेसीबी व ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला गया और नारनौंद के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान बिहार निवासी संतोषी, मनोज, उम्र 40 साल और 35 वर्षीय बलजीत जिला खगड़िया बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
नारनौंद के एसडीएम विकास यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस वालों का जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेज दिया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो सहित अनेक गांव में गंदे पानी की निकासी जी का जंजाल बनी हुई है इसी को लेकर मौजूदा सरकार ने एक खास रणनीति बनाई थी ताकि गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर कोई महामारी ना फले और लोगों को सुरक्षित बचा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks