स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विन मनी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार, लिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर !

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

      पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के आदेश पर कार्रवाई करते हुए हिसार सीआईए पुलिस टीम ने धोखाधडी से रुपए हड़पने के मामले में राजस्थान के उदयपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से इस मामले से जुड़े अन्य सबूत इकट्ठा किए जाएंगे। 



 



       सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि Win Money Club (एन्ड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन) के मालिक व सदस्यो ने Win Money Club (एन्ड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन) को भारत सरकार से मन्जुर शुदा बताया और ज्यादा ब्याज का लालच देकर लाखो रुपये ऑनलाइन फोन पे के  माध्यम से ट्रांजेक्शन करवा धोखाधड़ी से पैसे ऐठने पर पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर की शिकायत पर अभियोग अंकित किया गया। और पुलिस जांच के दौरान फोन पे की ट्रांजेक्शन के आधार पर रिकॉर्ड प्राप्त किया। रिकॉर्ड में  उपलब्ध करवाई गई UPI ID का रिकार्ड प्राप्त करने पर  पोस्ट ऑफिस रोङ चेतक सर्कल उदयपुर (राज0) स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते की पहचान हुई। उक्त खाते का खाता धारक  बागरंग मार्ग, उदयपुर, राजस्थान निवासी पंकज है। आरोपी के खाता में कुल 94 लाख 98 हजार 102 रुपये की ट्रांजेक्शन होनी पाई गई । आरोपी पंकज कुमार को उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार कर माननीय अदालत से 5 दिन पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी का खाता कोई अन्य व्यक्ति प्रयोग करता है। इसके बदले में आरोपित पंकज को कमीशन लेता है।  उपरोक्त अभियोग में अब तक 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपित को आज पेश अदालत कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभियोग में आगामी गहन जांच जारी है।






पुलिस ने इस मामले में बागरंग मार्ग, उदयपुर, राजस्थान निवासी पंकज को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 420/406/506/120B और परिचालन स्कीम अधिनियम (Price chits and money circulation schemes act) के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 267 दिनाक 17.05.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 



आपके पढ़ने लायक ये भी हैं :- 

नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस!

हिसार में कड़ाके की ठंड, लोगों को अलाव का सहारा, कोहरे के कारण सड़क पर रेंगते वाहन!

हांसी में चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम !


नारनौंद क्षेत्र के तीन गांव हिसार आईजी के अभियान में शामिल, महजत और चानौत में लगाया कैंप !

कोरम पूरा न होने के कारण जिला परिषद चेयरमैन व उपचेयरमैन का चुनाव स्थगित, BJP की रणनीति पर ऐसे फिरा पानी !


हांसी अनाज मंडी से धान चोरी करने के मामले में पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार !


One more accused arrested in Win Money case, taken on police remand for five days, latest news Hisar, latest news hindi, Hisar news Today, Haryana, rajasthan news Today, latest news today, 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |