स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीआईए पुलिस हांसी ने नारनौंद क्षेत्र के गांव के युवक को 5 किलो से ज्यादा गांजा सप्लाई करने के मामले में दबौचा , पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज!


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



नारनौंद क्षेत्र में नशे का कारोबार धीरे-धीरे पांव पसारता जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है उसके बावजूद भी नशे का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है और यह कारोबार राजथल गांव से शुरू होकर धीरे-धीरे अन्य गांव में भी पनपने लगा है। हांसी सीआईए पुलिस 2 की टीम ने 5 किलो से ज्यादा गंदा सप्लाई करने के मामले में नरेंद्र क्षेत्र के गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।






हांसी पुलिस ने अक्टूबर 2022 में डाटा गांव की विमला को 5 किलो 519 ग्राम का सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपित महिला ने बताया था कि उसने यह गांजा नारनौंद क्षेत्र के गांव पाली के युवक से खरीदा था और वही युवक नशीले पदार्थों के सप्लाई का काम करता है। पुलिस लगातार आरोपित युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। गत दिवस हांसी सीआईए टू की टीम ने आरोपित को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान गांव पाली निवासी अनूप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पूछताछ की जाएगी कि वह नशे की खेप कहां से खरीद कर लाता है और कहां-कहां पर सप्लाई करता है। इसके अलावा अन्य सबूत भी जुटाए जाएंगे।



आपके पढ़ने लायक ये भी हैं :- 

नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस!

हिसार में कड़ाके की ठंड, लोगों को अलाव का सहारा, कोहरे के कारण सड़क पर रेंगते वाहन!

हांसी में चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम !

विन मनी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार, लिया पांच दिन के पुलिस रिमांड पर !


नारनौंद क्षेत्र के तीन गांव हिसार आईजी के अभियान में शामिल, महजत और चानौत में लगाया कैंप !

कोरम पूरा न होने के कारण जिला परिषद चेयरमैन व उपचेयरमैन का चुनाव स्थगित, BJP की रणनीति पर ऐसे फिरा पानी !


हांसी अनाज मंडी से धान चोरी करने के मामले में पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार !



CIA police Hansi nabbed the youth of the village of Narnaund area for supplying more than 5 kg of ganja

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |