स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पुलिस हुई हाईटेक : सात समन्दर पार अपराधी भी पुलिस को नहीं दे पाएगा चकमा !

थाने में बैठी पुलिस अब गैंगस्टर और अन्य वारदातों के आरोपितों पर रख सकेगी पैनी नजर !

अपराधियों की पल-पल जानकारी से अपडेट होगी हांसी  पुलिस   ।


हांसी पुलिस ने तैयार की क्रिमिनल मॉनिटरिंग सिस्टम नाम की ऐप, पुलिस अधीक्षक  ने एप्लीकेशन को किया लांच  ।


 

India Gk video

हांसी: सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज

   बदलते जमाने के साथ साथ हंसी पुलिस भी अब हाईटेक हो गई है। हांसी पुलिस के एक जवान ने एसपी नितिका गहलोत और आईजी राकेश कुमार आर्य के दिशानिर्देशों पर काम करते हुए ऐसा कर दिया है। जिससे छोटे से लेकर बड़े अपराधी पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे। इस आपके आ जाने से पुलिसकर्मियों को रिकॉर्ड खंगालने की जरूरत होगी और ना ही कंप्यूटर सिस्टम पर उसको ट्रैक करने की जरूरत होगी।  बल्कि पुलिस कर्मी अपने मोबाइल फोन पर ही एक क्लिक जैसे ही करेंगे अपराधी की सारी जन्म कुंडली पुलिस के सामने आ जाएगी।








पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत की देखरेख में  पुलिस महानिरीक्षक हिसार मण्डल हिसार श्री राकेश कुमार आर्य के निर्देशन में हांसी पुलिस के  कर्मचारियों द्वारा एक ऐसी फोन एप्लीकेशन बनाई जिसमें क्षेत्र के आरोपितों की सभी जानकारियां अपडेट की गई है। इस एप्लीकेशन को क्रिमिनल मॉनिटरिंग सिस्टम का नाम दिया गया है। इस एप्लीकेशन में आरोपितों की प्रॉपर्टी से लेकर माता-पिता और उनके द्वारा किए गए अपराधों के बारे विस्तार से बताया गया है। साथ ही यदि कोई अपराधी जेल से पैरोल पर आता है तो उस बारे भी तुरंत ही पुलिस को नोटिफिकेशन भी प्राप्त हो जाएगा। जिसके बाद पुलिस के कर्मचारी उस अपराधी की पल-पल की अपडेट एप्लीकेशन पर प्राप्त कर सकेंगे।











क्रिमशन मॉनिटरिंग सिस्टम एप्लीकेशन को पुलिस अधीक्षक महोदया  नितिका गहलोत द्वारा गुरुवार को कार्यालय में लांच किया गया।  

एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि इस एप्लीकेशन को सभी पुलिस कर्मचारियों के फोन में इंस्टॉल करवा जाएगा। ताकि सभी पुलिस कर्मचारी क्षेत्र के सभी अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख सके। इस प्रकार की एप्लीकेशन की शुरुआत करने वाला हांसी जिला पुलिस पहला जिला है।एप्लीकेशन की शुरुआत धीरे-धीरे पूरे राज्य में की जाएगी। इस एप्लीकेशन में सभी अपराधियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई है। 







पुलिस अधीक्षक बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जब भी कोई अपराधी जेल से बाहर आता है तो उसके बारे पूर्ण जानकारी मिल सके। अपराधी अकसर जेल से बाहर आकर दोबारा उसी प्रकार की अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। वे समाज में दबाव बनाने का काम करते हैं और दहशत का माहौल पैदा करते हैं। इस एप्लीकेशन की सहायता से आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।








एप्लीकेशन में बनाई गई तीन अलग-अलग कैटेगरी  ।


हांसी पुलिस ने क्रिमनल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप में तीन अलग-अलग कैटेगरी बनाई है। इसमें रेड, येलो और ग्रीन तीन प्रकार की कैटेगरी बनाई गई है। रेड कैटेगरी में हार्ड क्राइम, हिस्ट्रीशीटर, नए गैंग बनाने वाले अपराधियों को रखा गया है।येल्लो कैटेगरी में लूट-डकैती और एनडीपीएस के अपराधियों को रखा गया है। ग्रीन कैटेगरी में जुआ, एक्साइज और शराब तस्करी के अपराधियों को रखा गया है। 







फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी इस एप्लीकेशन में 55 अपराधियों का डाटा अपडेट किया गया है। डीएसपी, इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी इस पर लगातार नजर रखेंगे और अपराधियों के पल-पल की जानकारी अपडेट की जाएगी।








सभी पुलिस कर्मचारियों की जेब में होगा अपराधियों का अपडेट डाटा।

  इस एप्लीकेशन को तैयार करने में खास बात यह है कि यह एप्लीकेशन किसी सॉफ्टवेयर इंजिनियर से बाहर से तैयार नहीं करवाई गई है। इस एप्लीकेशन को हांसी पुलिस के कर्मचारियों द्वारा ही तैयार किया गया है। इस एप्लीकेशन के बाद अब पुलिस केवल रिकॉर्ड रूम में रखे रिकॉर्ड पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि हर पुलिस कर्मचारी की जेब में सभी अपराधियों का अपडेट डाटा होगा। डिजिटल युग में पुलिस की ओर तैयार की गई यह  एप्लीकेशन कारगर साबित होगी।










Hansi Police prepared an app named Criminal Monitoring System, Superintendent of Police launched the application, high-tech Hansi police, history of Hisar, biggest village of Haryana, history of Hansi, Hisar news Today, latest news Haryana, Haryana news Hindi, India news Live, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |