स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में भीषण सड़क हादसा, प्राईवेट बस व ट्रैक्टर की भिड़त !

 


नारनौंद: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर नारनौंद के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें निजी बस और धान से भरे ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर व निजी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि बस में सवार यात्री ट्रैक्टर सवारों के घायल होने की सूचना मिल रही है। इसकी सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस व आसपास के लोग मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाने का इंतजाम किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है खबर अभी अपडेट हो रही है, जैसे ही जानकारी मिलेगी खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।





प्राइवेट बस हांसी से चलकर जींद जा रही थी कि जैसे बस माजरा प्याऊ नारनौंद के बीच एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बस व ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। जिसके कारण बस में सवार यात्री व ट्रैक्टर सवार घायल हो गए और आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड पाली गांव का बता रहा है बस बडाला बस सर्विस जिसका नंबर HR39E- 3198  बताई जा रही है।









         आज दिनांक 01.12.2022 को कस्बा नारनौंद में जींद हांसी रोड पर प्राइवेट बस नंबर HR 39C 3198 जिसको ड्राइवर जीतू वासी गगनखेडी चला रहा था। सवारियों से भरी बस की टक्कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।  ट्रैक्टर को जरनैल पुत्र बारूराम वासी पाली चला रहा था, जो धान को अनाज मंडी नारनौद से अपने घर लेकर जा रहा था। इस हादसे में बस की सभी सवारी बाल बाल बच गई है। ट्रैक्टर पर चालक के साथ सतीश पुत्र बारूराम भी बैठा हुआ था। जोकि घायल हो गया है। जिसको हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां से उसे हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।




 road accident in Narnaund, collision between private bus and tractor, Road accident in hisar, haryana news Today, latest news Hisar, Hindi news haryana, India news Live, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |