स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सरपंच के बाद नवनिर्वाचित महिला जिला पार्षद के योग्यता प्रमाण पत्र सवालों के घेरे में !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं ।लेकिन चुनाव के दौरान वोटों को लेकर भाईचारे में आई खटास की दरार इस कदर बढ़ी हुई है कि अब तक पटने का नाम नहीं ले रही है। जो प्रत्याशी हार गए हैं वह जीते हुए प्रत्याशी की कमी तलाशने में जुटे हुए हैं ऐसा ही मामला गांव काली रावण की नवनिर्वाचित जिला परिषद महिला का फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव मैदान में उतरने का आरोप लगाया है। ये हम नहीं बल्कि नवनिर्वाचित महिला के पिता ने जिला उपायुक्त को शिकायत दी है कि उसकी बेटी ने योग्यता के प्रमाण पत्र फर्जी पेश कर चुनाव जीता हैं। ऐसे में उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाए।





चौधरी वाली निवासी रामस्वरूप ने जिला उपायुक्त को शिकायत दी कि किसकी बेटी रोशनी की शादी गांव काली रावण में की हुई है। चौधरी वाली निवासी रामस्वरूप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी को नहीं तो कभी किसी सरकारी व निजी स्कूल , आंगनबाड़ी में भेजा और ना ही किसी कॉलेज में ऐसे में उसकी बेटी बिल्कुल अनपढ़ है। अनपढ़ होते हुए उसने पंचायत चुनाव में हिसार के वार्ड नंबर 7 से जिला परिषद का चुनाव लड़ा है इसके लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया है। इसलिए उसकी सदस्यता को रद्द कर दिया जाए।






नवनिर्वाचित जिला पार्षद रोशनी देवी ने बताया कि उसके पिता के साथ उसका 20 सालों से झगड़ा चल रहा है जिसके कारण उसका मायके में आना जाना बंद है और इसी बात का फायदा उठाकर उसके विरोधी उसके पिता के सहारे उस पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं जो कि निराधार हैं। नामांकन पत्र दाखिल किया गया था तब उसके प्रमाण पत्रों की जांच की गई थी और भविष्य में भी वह किसी भी जांच से गुजरने के लिए तैयार है। 






इस संबंध में गांव चौधरी वाली के नवनिर्वाचित सरपंच कुलदीप ने बताया कि काफी सालों से पिता और बेटी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। नवनिर्वाचित सरपंच कुलदीप ने बताया कि ससुराल जाने के बाद रोशनी ने ओपन बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की थी और चुनाव के दौरान अधिकारियों ने भी उसके प्रमाण पत्रों की जांच की थी वह दुरुस्त पाए गए थे।






latest news Hisar today, Hisar news Today, panchayat election in Hisar, Haryana news live, Hindi news haryana, India news Live, history of Hisar, biggest village of Hisar, Kalirawan village 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |