साहब बेटों व पौत्र की हो चुकी है मौत, बुढ़ापे में सेवा करने की बजाय पौत्र वधू ने दोस्त के साथ मिलकर 92 साल की बुजुर्ग महिला से मारपीट !
मकान कब्जाने के लिए 92 साल की बुजुर्ग महिला से मारपीट, अस्पताल में भर्ती
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार के शास्त्री नगर में एक बुजुर्ग महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को उसकी बेटी को उपचार के लिए स्थान में भर्ती करवाया गया है।
हिसार के कैमरी रोड स्थित है शास्त्री नगर निवासी नारायणी देवी ने बताया कि वह इस मकान में अकेली रहती है। क्योंकि उसके पति और दोनों बेटों की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे महेंद्र के मकान में रहती हैं और उसकी बेटी शहर में रहती है। महेंद्र के बेटे गौतम की शादी 2014 में सोनिया से हुई थी। उसके कुछ समय बाद महेंद्र और महेंद्र की पत्नी कमलेश की मौत हो गई थी। गौतम और सोनिया के 2 बच्चे हुए और सितंबर 2022 में एक हादसे में गौतम की मौत हो गई। गौतम की मौत के कुछ समय बाद उसकी पत्नी सोनिया अपने दोस्त राकेश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है और वह घर से अपना सारा सामान भी ले जा चुकी है।
नारायणी देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी इंद्रावती के साथ अपने मकान पर थी। इसी दौरान पौत्रवधू अपने दोस्त के साथ आई और झगड़ा करने लगी। पौत्र वधू ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की। जब शोर मचाया तो बेटी इंद्रावती बाहर आई। दोनों ने उसे भी मारना शुरू कर दिया। नारायणी देवी का आरोप है कि उसके 160 गज मकान को सोनिया अपने नाम कराना चाहती है। इसलिए सोनिया और उसके दोस्त राकेश ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। आजाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sir, sons and grandson have died, instead of serving in old age, the grand-daughter-in-law along with a friend beat up a 92-year-old woman, Hisar news, Today news Hisar, Haryana news Today, latest news, Hisar today news, putravadhu ne Aashiq ke sath milkar banvasal ki bujurg mahila ke sath ki maarpeet, Kothi kab jaane ke liye bujurg mahila ke sath maarpeet,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks